Magha Gupt Navratri 2022: माघ गुप्त नवरात्रि कब से हैं, जानें घटस्थापना की तिथि और महत्व
Magha Gupt Navratri 2022: माघ मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली नवरात्रि को माघ गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। जहां प्रकट नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। वहीं माघ गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है तो आइए जानते हैं माघ गुप्त नवरात्रि 2022 में कब है माघ गुप्त नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त और महत्व के बारे में...;
Magha Gupt Navratri 2022: माघ मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली नवरात्रि को माघ गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। जहां प्रकट नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। वहीं माघ गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है तो आइए जानते हैं माघ गुप्त नवरात्रि 2022 में कब है माघ गुप्त नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त और महत्व के बारे में...
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: घर में रखें ये वस्तुएं, खुल जाएंगे आपकी समृद्धि के द्वार
गुप्त नवरात्रि 2 फरवरी को शुरु होकर 10 फरवरी को समाप्त होगी। 2 फरवरी को घटस्थापना का दिन है। गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की देवी की पूजा-उपासना की जाती है। इन दोनों नवरात्रि में तंत्र जादू-टोना सीखने वाले साधक कठिन भक्ति कर माता को प्रसन्न करते हैं।
माघ गुप्त नवरात्रि का महत्व
माघ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली नवरात्रि को माघ गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इस नवरात्रि के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। इस नवरात्रि में दस महाविद्याओं की साधना की जाती है। यह नवरात्रि विशेषकर तांत्रिक क्रियाओं, शक्ति साधना, महाकाल आदि से जुड़े हुए लोगों के लिए खास महत्व रखती है। इस समय में देवी भगवती के भक्त बहुत ही कठिन नियमों का पालन करके देवी की साधना करते हैं। माघ गुप्त नवारात्रि में लोग लंबी साधना कर दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति करने का प्रयास करते हैं।
उपवास रखकर, श्लोकों और मंत्रों का जाप करकर भक्त देवी के प्रति अपनी भक्ति को दर्शातें हैं। यह माना जाता है कि इस समय देवी तुरंत ही अपने भक्तों की प्रार्थना स्वीकार कर लेती हैं और उनकी इच्छाओं को पूरा करती हैं। इस नवरात्रि को सिर्फ शक्ति प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि अपनी सभी समस्याओं की समाप्ति के लिए भी किया जा सकता है। माघ गुप्त नवरात्रि में भी चैत्र मास और शारदीय नवरात्रि की तरह ही पूजा की जाती है और कन्या पूजन के साथ इसकी समाप्ति होती है।
(Disc।aimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)