Maha Shivratri 2022: महाकाल की नगरी में मची महाशिवरात्रि की धूम, जानें प्रतिदिन के कार्यक्रम की सूची
Maha Shivratri 2022 : उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो चुका है। वैसे तो महाशिवरात्रि का पर्व पूरे भारत ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी मनाया जाता है, लेकिन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व महाशिवरात्रि के दिन से नौ दिन पूर्व ही प्रारंभ हो जाता है।;
Maha Shivratri 2022 : उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो चुका है। वैसे तो महाशिवरात्रि का पर्व पूरे भारत ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी मनाया जाता है, लेकिन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व महाशिवरात्रि के दिन से नौ दिन पूर्व ही प्रारंभ हो जाता है। इस महाशिवरात्रि के पर्व को यहां महाशिवनवरात्रि के रुप में जाना जाता है और इस दौरान उज्जैन में इस पर्व की कुछ अलग ही धूम नजर आती है। महाकालेश्वर मंदिर में इस दौरान प्रतिदिन बाबा महाकाल का अलग-अलग प्रकार से श्रृंगार किया जाता है। तो आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर्व के दौरान महाकालेश्वर मंदिर की गतिविधियों, कार्यक्रम और बाबा के श्रृंगार के बारे में।
ये भी पढ़ें: Maha Shivratri 2022: शिव योग में मनायी जाएगी महाशिवरात्रि, जानें इस बार क्यों खास रहेगा शिव-शक्ति के मिलन का पर्व
महाशिवरात्रि कार्यक्रम 2022
प्रथम दिवस | 21 फरवरी 2022 महाशिवनवरात्रि पर्व विधि विधान से प्रारंभ। |
द्वितीय दिवस | 22 फरवरी 2022 को शेष नाग श्रृंगार बाबा महाकाल का किया जाएगा। |
तृतीय दिवस | 23 फरवरी 2022 को घटाटोप (चांदी का मुकुट) श्रृंगार किया जाएगा। |
चतुर्थ दिवस | 24 फरवरी 2022 को घटाटोप पर मस्तक श्रृंगार (छबिना दर्शन) |
पंचम दिवस | 25 फरवरी 2022 को मनमेश श्रृंगार दर्शन किए जाएंगे। |
षष्ठी दिवस | 26 फरवरी 2022 को शिव की गौद में पार्वती के अद्भुत श्रृंगार दर्शन होंगे। |
सप्तम दिवस | 27 फरवरी 2022 को बाबा शिव तांडव रूप में भक्तों को दर्शन देंगे। |
अष्टम दिवस | 28 फरवरी 2022 को बाबा साकार से निराकार रूप धारण कर दर्शन देंगे। इस दिन रात्रि जागरण के साथ-साथ चारों प्रहर की पूजा की जाएगी। |
अंतिम दिवस | 01 मार्च 2022 को सुबह 4 बजे पूजन के बाद श्रृंगार व सेहरा दर्शन होंगे। |
श्री महाकालेश्वर मंदिर में 21 फरवरी से 01 मार्च तक महाशिवरात्रि यानि शिवनवरात्रि के दौरान प्रतिदिन दिन महादेव के भजनों के साथ रात्रि जागरण किया जाएगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)