Maha Shivratri Upay In Hindi: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और शक्ति को प्रसन्न करने के ये हैं 8 अचूक उपाय

महाशिवरात्रि भगवान शिव की भक्ति का सबसे बड़ा त्योहार है। महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व है।;

Update: 2023-01-27 04:15 GMT

Maha Shivratri Upay In Hindi: हर साल महाशिवरात्रि के त्योहार का शिव भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। महाशिवरात्रि भगवान शिव की भक्ति का सबसे बड़ा त्योहार है। महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व है। शिवपुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। इसके बाद से ही सृष्टि की शुरुआत महाशिवरात्रि के दिन से हुई थी। महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 को मनाया जा रहा है। इस बार शनिवार का दिन है। भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए भक्त इन उपायों कर सकते हैं।

1. कहते हैं शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिए जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इस दौरान 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें।

2. कहते हैं शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिए आटे से 11 शिवलिंग बनाकर उनका 11 बार जलाभिषेक करें। इससे संतान की प्राप्ति होती है।

3. कहते हैं शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर 101 बार जलाभिषेक करें। इस दौरान ॐ भूर्भुवः स्व. ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधि पुष्टिवर्धनम्। उर्व्वारुकमिव बन्धानानामृत्यो मुक्षीय मामृतात्। मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से रोग दूर होते हैं।

4. कहते हैं शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिए शिवरात्रि पर 21 बिल्वपत्र पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

5. कहते हैं शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिए मंदिर में शिवलिंग पर दुग्ध अभिषेक करें और वहां रुद्राष्टक का पाठ करें। इससे आपके शत्रु आपको परेशान नहीं करेंगे।

6. वैवाहिक जीवन में समस्या चल रही है तो महाशिवरात्रि पर सुहाग का सामान सुहागिन महिलाओं को दें।

7. शिवरात्रि पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमानजी और शिवजी प्रसन्न होते हैं।

8. महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय मंत्र का एक लाख बार जाप करें। इससे शारीरिक शुद्धि होती है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले

संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News