Mahalaxmi Vrat 2020 Date : 10 सितंबर को होगी महालक्ष्मी व्रत की समाप्ति, इस दिन शाम के समय भूलकर भी न करें ये 5 काम
Mahalaxmi Vrat 2020 Date : महालक्ष्मी व्रत (Mahalaxmi Vrat) की समाप्ति 10 सितंबर को हो रही है। इस दिन 16 दिन तक रखे जाने महालक्ष्मी व्रत समाप्त हो जाएंगे। ऐसे में आपको इस दिन शाम के समय कुछ कार्य भूलकर भी नहीं करने चाहिए नहीं तो माता लक्ष्मी (Goddess Laxmi) आपसे नाराज हो सकती हैं।;
Mahalaxmi Vrat 2020 Date : महालक्ष्मी व्रत पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा (Goddess Laxmi Puja) की जाती है। यह व्रत सोलह दिनों तक रखे जाते हैं। लेकिन यदि कोई व्यक्ति सोलह दिनों तक इन व्रतों को नहीं रख पाता तो वह अपने सामर्थ्य के अनुसार इन व्रतों को रख सकता है। लेकिन महालक्ष्मी व्रत के अंतिम दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित माना गया है तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो काम जो महालक्ष्मी व्रत की समाप्ति (Mahalamxi Vrat Ending) नहीं करने चाहिए।
महालक्ष्मी व्रत पर क्या न करें (Mahalaxmi Vrat Per Kya Na Kare)
1. महालक्ष्मी व्रत पर किसी को भी शाम के समय दूध या दही नहीं देना चाहिए। आप चाहें तो यह चीजें बाहर से खरीदकर ला सकते हैं। लेकिन किसी को दे नहीं सकते। यदि आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। इसलिए भूलकर भी किसी को शाम के समय दूध या दही न दें।
2. घर में सुबह की तरह ही शाम को भी सफाई अवश्य करनी चाहिए विशेषकर पूजा स्थान पर लेकिन आपको सूर्यास्त के बाद कूड़ा अपने घर से बाहर नहीं फेंकना चाहिए। ऐसा करने से आपको घर आपके घर की समृद्धि चली जाएगी। आपको यह कूड़ा घर के मुख्य द्वार पर ही इकट्ठा कर देना चाहिए।
3. रात को खाना खाने के बाद रसोईघर की सफाई अवश्य करनी चाहिए और झूठे बर्तन साफ किए बिना बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको कभी भी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो सकेगी।
4. अपने घर में कभी भी अन्न का अपमान न करें और न हीं अन्न को फेंके यदि आपका कुछ अन्न बच गया है तो उसे पशुओं को डाल दें। ऐसा करने से आप पर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
5.आपको कभी भी भूलकर अपने घर की महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। क्योंकि जिस घर में महिलाओं का अपमान होता है।उस घर में माता लक्ष्मी का कभी भी वास नहीं होता। आपको सदैव अपने घर की स्त्रियों को प्रसन्न रखना चाहिए।