Mahalaxmi Vrat 2020 Date : महालक्ष्मी व्रत के नियम
Mahalaxmi Vrat 2020 Date : महालक्ष्मी व्रत के नियम जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है। क्योंकि इन नियमों को जाने बिना आपका महालक्ष्मी व्रत (Mahalaxmi Vrat) पूर्ण नही हो पाएगा और आपको माता लक्ष्मी (Goddess Laxmi) की कृपा प्राप्त नहीं हो पाएगी तो चलिए जानते हैं महालक्ष्मी व्रत के नियम।;
Mahalaxmi Vrat 2020 Date : महालक्ष्मी व्रत सोलह दिनों तक रखा जाता है। साल 2020 में महालक्ष्मी व्रत 25 अगस्त 2020 से प्रारंभ होगा और इसकी समाप्ति 10 सितंबर 2020 (Mahalaxmi Vrat Starting And Ending Date) को होगी। इन सोलह दिनो में देवी महालक्ष्मी की पूजा (Goddess Mahalaxmi Puja) अर्चना और व्रत किया जाता है। लेकिन महालक्ष्मी व्रत के कुछ नियम शास्त्रों में बताए गए हैं। जिनका पालन किए बिना महालक्ष्मी व्रत पूरा नही हो सकता तो आइए जानते हैं महालक्ष्मी व्रत के नियम
महालक्ष्मी व्रत के नियम (Mahalaxmi Vrat Ke Niyam)
1. माता लक्ष्मी को सफाई बहुत अधिक पसंद हैं। इसलिए यदि आप महालक्ष्मी व्रत करना चाहती हैं तो आपको इस दिन अपने घर की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए।
2.महालक्ष्मी व्रत की पूजा से पहले आपको स्नान करने के बाद साफ और कोरे वस्त्र ही धारण करने चाहिए।
3. महालक्ष्मी व्रत वैसे तो 16 दिनों तक रखा जाता है। लेकिन आप अपने सामर्थ्य के अनुसार दिनों की संख्या घटा सकते हैं।
4. पूजा से पहले आपको सूत के धागे में 16 गांठे बांधकर अपनी कलाई पर अवश्य बांधना चाहिए और व्रत का संकल्प लेना चाहिए।
5.महालक्ष्मी व्रत की पूजा में आप माता लक्ष्मी से पहले भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें और उनसे अपने व्रत को सफल बनाने की प्रार्थना करें।
6. आपको माता लक्ष्मी की पूजा में लाल रंग के पुष्प, नैवेद्य,श्रृंगार की वस्तुएं और सोने चांदी की वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए।
7. महालक्ष्मी व्रत में माता लक्ष्मी को खीर का भोग अवश्य लगाएं क्योंकि माता लक्ष्मी को खीर बहुत पसंद है।
8.इस व्रत में माता लक्ष्मी की पूजा सुबह और शाम दोनों समय की जाती है।
9.शाम की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य दें। क्योंकि चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना महालक्ष्मी व्रत की पूजा सफल नहीं होती।
10. आपको महालक्ष्मी व्रत में इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जीतने दिन भी आप महालक्ष्मी व्रत करें उतने दिन आपके घर में लहसून और प्याज का प्रयोग न हो।