Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि के दिन इन 6 रंगों में से किसी 1 रंग के कपड़े पहनकर करें पूजा, होगी शिव जी की असीम कृपा!

Mahashivratri 2022 lucky color: 1 मार्च, मंगलवार के दिन महाशिवरात्रि का पर्व है। इस दिन खासतौर पर शिव जी और माता पर्वती की पूजा होती है। आज हम आपको शिवरात्रि के दिन पहनें जाने वाले शुभ रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं।;

Update: 2022-02-27 12:40 GMT

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की शादी माता पर्वती से हुई थी। इसलिए ये पर्व फाल्गुन मास (Falgun Month) की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार 1 मार्च, मंगलवार के दिन (Mahashivratri Date) महाशिवरात्रि है। खासतौर पर भगवान शिव और माता पर्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन किया जाने वाला कार्य काफी लाभदायक हो सकता है।

इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से शिव जी की पूजा व व्रत रखता है उसके सभी कार्य पूर्ण हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करने पर भी लाभ पाया जा सकता है। साथ ही अगर आप महाशिवरात्रि के दिन खास रंग के कपड़े धारण करते हैं तो आपको भगवान शिव की असीम कृपा मिल सकती है। आज हम आपको शिवरात्रि के दिन पहनें जाने वाले शुभ रंगों के बारे में बताने के साथ उन रंगों के बारे में भी बताएंगे जिन्हें पहनना अशुभ माना जाता है।

महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों कई भक्तों की भारी लाइन लगी रहती है। श्रद्धालुओं तरह-तरह के तरीकों से भोलेनाथ को प्रसन्न करने का तरीका अपनाते हैं। उनकी पसंदीदा भांग-धतूरा, दूध आदि समर्पित कर खास कृपा पाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उनकी पसंदीदा चीजों को ध्यान में रखने के अलावा उनके पसंद के रंगों के कपड़े पहनना भी बेहद शुभ माना जाता है।

ये 6 रंग हैं शिव जी को प्रिय

जी हां, अगर आप शिव जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो हरे रंग के वस्त्र पहनकर महाशिवरात्रि की पूजा करें। अगर आपके पास इस रंग के कपड़े नहीं है तो आप सफेद, लाल, पीला, केसरिया, नारंगी या गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने के दौरान हरे और सफेद रंग को पहनना काफी शुभ माना गया है। ध्यान रहे कि पूजा के दौरान काले और नीले रंग को पहनना अशुभ माना जाता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News