Mahashivratri 2023 Vrat Niyam: महाशिवरात्रि पर व्रत रखने वाले पुरूष को करना चाहिए ये एक पालन, नहीं तो नाराज हो जाते हैं भोले नाथ
Mahashivratri 2023 Vrat Niyam: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) को शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व रहा जाता है।;
Mahashivratri 2023 Vrat Niyam: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) को शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व रहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। फाल्गुन मास की मासिक शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। भगवान शिव के भक्तों को हर साल महाशिवरात्रि का इंतजार रहता है। महाशिवरात्रि साधना की रात है। कहते हैं जो इंसान महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की भक्ति के साथ पूजा करता है। उसे पूरे साल भगवान शिव का आशिर्वाद मिलता है। यहां हम आपको महाशिवरात्रि पर व्रत के नियमों के बारे में बता रहे हैं। ये ऐसे 5 नियम हैं, जो व्रत रखने वाले जातक को जानने बहुत जरूरी हैं।
महाशिवरात्रि 2023 व्रत के नियम (Mahashivratri 2023 Vrat Niyam)
1. महाशिवरात्रि के दिन गेहूं, चावल, बेसन, आटा आदि से बनी चीजों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।
2 मांस-मंदिर का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो भगवान शिव भी आप पर नाराज हो सकते हैं।
3 यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं, तो दिन में नहीं सोना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि दिन में सोने से व्रत का फल नहीं मिलता है।
4 व्रत का पालन करते हुए हर जातक को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। नहीं तो भोलेनाथ नाराज हो जाएंगे। आपको नुकसान हो सकता है।
5 व्रत के दौरान किसी से बहस न करें और न ही ऐसे शब्दों का प्रयोग करें, जिससे किसी का दिल दुखे।
महाशिवरात्रि 2023 डेट और टाइम (Mahashivratri Date & Time)
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 दिन शनिवार को मनाई जाएगी।
फाल्गुन मास की चतुर्दशी तारीख- 17 फरवरी की रात 8 बजकर 2 मिनट से
फाल्गुन मास की चतुर्दशी तारीख का समापन - 18 फरवरी की शाम 4 बजकर 18 मिनट पर
निशीथ काल पूजा मुहूर्त - 19 फरवरी को तड़के 12 बजकर 16 मिनट से 1 बजकर 6 मिनट तक
अवधि - 51 मिनट्स
महाशिवरात्रि पारण मुहूर्त - 19 फरवरी को सुबह 6 बजकर 57 मिनट से दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।