Mahashivratri Special 2023: महाशिवरात्रि पर इन 10 मंत्र से करें महादेव को प्रसन्न, जिसके जाप मात्र से ही दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

Mahashivratri Special 2023: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को खुश करने के लिए इन 10 मंत्र से करें जाप। महाकाल जल्द ही हो जाएंगे प्रसन्न जानें कौन सा है ये मंत्र...;

Update: 2023-02-11 05:02 GMT

Mahashivratri Special 2023: महाशिवरात्रि का महा पर्व आने वाला है। भक्तों में श्रद्धा का भाव देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव (Lord Shiva) को खुश करने के लिए भक्तों के मन में ये विचार उत्पन हो रहा है कि किस मंत्र का जाप से भगवान महादेव को प्रसन्न किया जाए। आज इस खबर में बताने जा रहे हैं कि महाकाल के ऐसे 10 मंत्र जिसके जाप करने से व्यक्ती सभी बाधाओं से मुक्त हो जाता है। यह शिवमंत्र जाप करने से ज्ञान, सुख, सौभाग्य, ऐश्वर्य आदि समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं ऐसे 10 मंत्र जिससे महाकाल तुरंत आप पर प्रसन्न हो जाएंगे। इन मंत्रों के जाप मात्र से ही व्यक्ति सब पापों से मुक्त हो जाता है और हमेशा खुश रहता है। देखें मंत्रों की लिस्ट...

महाशिवरात्रि पर महाकाल के विशेष 10 मंत्र

  • ॐ हौं जूं स:
  • चंद्र बीज मंत्र- 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम:
  • चंद्र मूल मंत्र -ॐ चं चंद्रमसे नम:', ॐ नमः शिवाय
  • ॐ ह्रीं नम: शिवाय
  • ॐ ऐं नम: शिवाय
  • ऐं ह्रीं श्रीं 'ॐ नम: शिवाय' : श्रीं ह्रीं ऐं
  • ॐ ऐं ह्रीं शिव गौरीमय ह्रीं ऐं ऊं
  • शिव गायत्री मंत्र- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रूद्र प्रचोदयात्
  • ॐ जूं स:
  • ॐ त्र्यंम्बकम् यजामहे सुगन्धिपुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

शास्त्र के मान्यतानुसार, महाशिवरात्रि पर महादेव का सबसे प्रिय मंत्र महामृत्युंजय मंत्र को माना जाता है। इस मंत्र को संजीवनी मंत्र भी कहते हैं। जिसके जप मात्र से ही मनुष्य सब पापों से दूर हो जाता है। शिवरात्रि पर भक्तों के लिए यह मंत्र अति उतम माना गया है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News