Makar Sankranti 2022 : मकर संक्रांति के दिन ना करें ये तीन काम, जानें क्या बरतें सावधानियां

Makar Sankranti 2022 : मकर संक्रांति के दिन कौन से वो ऐसे काम हैं, जिन्हें करने की हिन्दू धार्मिक ग्रंथों में मनाही है। अर्थात कौन से काम मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए।;

Update: 2022-01-10 05:34 GMT

Makar Sankranti 2022 :सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण मकर संक्रांति का त्योहार शुरू हो जाता है। इस बार यह पर्व 14 जनवरी को पड़ रहा है। मकर संक्रांति के दिन पौराणिक रूप से ही गंगास्नान और दान-पुण्य का अत्यंत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि, मकर संक्रांति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं और हमारी आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है। इस दिन किया गया पुण्य और दान-जप आदि अनुष्ठान का महत्व होता है। इस दिन गंगास्नान और सूर्य की उपासना के बाद गुड़, चावल और तिल का दान सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन खायी जाने वाली जो सबसे उत्तम वस्तु तिल है, इसीलिए तिल का दान करना भी इस दिन सबसे शुभ माना जाता है, लेकिन मकर संक्रांति पर कुछ ऐसे कार्य हैं जोकि भूल कर भी नहीं करने चाहिए। तो आइए जानते हैं कि कौन से वे ऐसे कार्य हैं, जिन्हें मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति से बदलता है वातावरण, जानें इसका ये महत्व और खिचड़ी के फायदे

1. बिना स्नान किए मकर संक्रांति के दिन भोजन करने से पाप लगता है। इसीलिए मकर संक्रांति के दिन सबसे पहले स्नान करना चाहिए और फिर उसके बाद दान और पूजा-पाठ करना चाहिए। इसके बाद अन्न का एक टुकड़ा या अन्न ग्रहण करना चाहिए। संक्रांति के दिन जो भी व्यक्ति बिना स्नान-दान किए भोजन ग्रहण करता है उसे कई गुना पुण्य फल के स्थान पर पाप लगता है।

2. मकर संक्रांति के दिन किसी भी व्यक्ति को अपशब्द ना कहें। खासकर मकर संक्रांति के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी भी अपशब्द, गाली नहीं देना चाहिए। सबके साथ अच्छा व्यवहार करें और संक्रांति के दिन बड़े-बुजर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। यदि किसी कारण वश आपको गुस्सा भी आ जाता है तो अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।

3. मकर संक्रांति के दिन तामसिक भोजन भूलकर भी ना करें। अन्यथा आपको राक्षस योनि में जाना पड़ता है। मकर संक्रांति धार्मिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है ऐसे में हमें सात्विक भोजन करना चाहिए। तामसिक भोजन जैसे प्याज-लहसुन और मांस-मदिरा आदि चीजों से दूर रहना चाहिए। संक्रांति के दिन जो खिचड़ी बनती है, उसमें भी लहसुन और प्याज नहीं रहना चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News