Malmas 2023: मलमास में इन 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, कारोबार में भी मिलेगा लाभ

Malmas 2023: मलमास में ग्रह एवं नक्षत्रों में हो रहे परिवर्तनों से कई तरह के योग का निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। बता दें कि इन ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से कुछ राशि पर सकारात्मक प्रभाव होगा तो कुछ पर नकारात्मक। तो आइए इस खबर में जानते हैं, कौन सी राशि का भाग्य अधिक मास में चमकने वाला है।;

Update: 2023-07-19 08:59 GMT

Malmas 2023: सनातन धर्म में अधिक मास, मलमास या पुरुषोत्तम मास का बहुत ही विशेष महत्व माना गया है। पंचांग के अनुसार, अधिक मास की शुरुआत बीते कल यानी 18 जुलाई 2023 से शुरू हो चुका है और इसका समापन 16 अगस्त को होगा। इस मास में देवी-देवताओं की उपासना, पवित्र स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। अधिक मास में भगवान विष्णु क्षीरसागर में विश्राम करते हैं। इस बार का सावन भी पूरे दो महीने का होगा। कहते हैं कि अधिक मास का न केवल आध्यात्मिक महत्व है, बल्कि ज्योतिषों की दृष्टि से भी यह मास बहुत ही उत्तम होता है। 

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, अधिक मास में ग्रह एवं नक्षत्रों में हो रहे परिवर्तनों से कई तरह के योग का निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। इन योग का प्रभाव कुछ राशि पर सकारात्मक होगा तो कुछ पर नकारात्मक। आइए तो जानते हैं कि कौन सी राशि का भाग्य अधिक मास में चमकने वाला है।

ये भी पढ़ें- Adhik Maas Daan List 2023: मलमास में करें इन चीजों का दान, पूरे हो जाएंगे सभी काम, ये रही लिस्ट

अधिकमास में इन राशियों को होगा चांदी

वृषभ राशि

अधिक मास वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस माह में जातक की सारी इच्छाएं पूर्ण हो सकती है। जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ होगा। संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में दोगुनी वृद्धि हो सकती है। इस माह में आपका भाग्य आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि

मलमास का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस समय जातक को आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। व्यापार में तरक्की होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहने वाला है। जो जातक शादी के योग्य हो गए हैं और उन्हें साथी की तलाश है, तो इस अवधी में आपको जरूर सफलता मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए पुरुषोत्तम मास का महीना बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें इस अवधी में आय में वृद्धि हो सकती है। अचानक धन का लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। 

ये भी पढ़ें- Adhik Maas 2023: Sawan में घर पर करें भगवान शिव के इस शिवलिंग की पूजा, बरसेगी कृपा

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News