Mantra For Student: विद्यार्थी इन मंत्रों को करें जाप, मिलेगी सफलता

Mantra For Student: अपने जीवन में सफल होने के लिए हर कोई कुछ न कुछ तरकीब जरूर अपनाते हैं। इसके अलावा, कुछ स्टूडेंट्स मंत्रों का भी जाप करते हैं। आइये इस खबर में जानते हैं कि स्टूडेंट्स को कौन से मंत्र पढ़ने चाहिए।;

Update: 2023-07-30 06:30 GMT

Mantra For Student: सनातन धर्म में वेदों और मंत्रों का बहुत ही बड़ा महत्व है। हर देवी और देवताओं के लिए अलग-अलग मंत्र होता है। वहीं, इन मंत्रों का हमारे जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव डालता है। हिन्दू धर्म में भगवान को मंत्रों के द्वारा प्रसन्न किया जाता है। सभी देवताओं के मंत्र अलग-अलग विधि से उच्चारण किया जाता है। पूजा-पाठ करते समय मंत्रों का उच्चारण अवश्य करना चाहिए। इसी कड़ी में एक गायत्री मंत्र हैं, जो बहुत ही शक्तिशाली मंत्र होता है। इन मंत्रों के जाप से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि छोटे बच्चों या फिर स्टूडेंट्स को गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। कहा जाता है कि गायत्री मंत्र का जाप करने से एकाग्रता बनी रहती है। ज्ञान में भी वृद्धि होती है। वहीं, जो स्टूडेंट्स इन मंत्रों का जाप करते हैं, उन्हें जीवन में बहुत ही फायदेमंद रहता है।

गायत्री मंत्र जाप करने का ये है सही समय

शास्त्रों की मानें तो गायत्री मंत्र चार वेदों का मुख्य सार माना जाता है। साथ ही गायत्री मंत्र से ही इनकी उत्पत्ति हुई है। इसके साथ ही गायत्री माता को वेदों का माता कहा जाता है। हालांकि, स्टूडेंट्स को गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत ही लाभदायक साबित होगा। वहीं, स्टूडेंट्स को सूर्याद्य से पहले उठकर इन मंत्रों का प्रतिदिन जाप करना चाहिए। इसके अलावा इन मंत्रों का जाप दोपहर के समय भी किया जा सकता है। दरअसल, इस मंत्र का ज्यादा लाभ सुबह के समय जाप करने से मिलता है।

ये भी पढ़ें... इंटरव्यू देने से पहले इन मंत्रों का करें जाप, 100 प्रतिशत मिलेगी सफलता

स्टूडेंट्स को रोज करना चाहिए एक माला का जाप

हिन्दू पंचांग की मानें तो स्टूडेंट्स को रोज एक माला का जाप करना चाहिए। यह विद्यार्थियों को नियमित रूप से हर दिन एक माला का जाप करना चाहिए।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News