Margashirsha Purnima 2022: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, जानें पूरी विधि

Margashirsha Purnima 2022: साल 2022 की अंतिम पूर्णिमा अर्थात मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा आज 07 दिसंबर 2022 को पड़ रही है। मार्गशीर्ष मास हिन्दू कैलेंडर का नौवां मास है और अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह मास नवंबर और दिसंबर माह के दौरान पड़ता है।;

Update: 2022-12-07 02:51 GMT

Margashirsha Purnima 2022: साल 2022 की अंतिम पूर्णिमा अर्थात मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा आज 07 दिसंबर 2022 को पड़ रही है। मार्गशीर्ष मास हिन्दू कैलेंडर का नौवां मास है और अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह मास नवंबर और दिसंबर माह के दौरान पड़ता है। मार्गशीर्ष मास के दौरान भगवान श्रीहरि और तुलसी पूजा करने का विशेष महत्व होता है। वहीं अगर आप पूरे महीने भगवान विष्णु और तुलसी जी की पूजा-अर्चना नहीं कर पाएं है और आप इन दोनों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो आप मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान-दान और पुण्य के साथ में सत्यनारायण स्वामी व्रत कथा करने के बाद तुलसी जी की पूजा करके भी इन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में...

  1. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद सूर्यदेव को मीठे जल का अर्घ्य दें।
  2. सूर्य को अर्घ्य देते समय अर्घ्य के जल में सूर्यदेव के दर्शन करें।
  3. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पितरों को जल अवश्य दें।
  4. यदि आज के दिन आप किसी नदी या कुंड आदि में स्नान कर रहे हैं तो देव और पितरों के नाम से जल में डूबकी जरुर लगाएं।
  5. भिखारी और जरुरतमंद लोगों को कंबल, गर्म कपड़े और भोजन आदि का दान करें।
  6. किसी विद्वान ब्राह्मण या योग्य आचार्य से सत्यनारायण स्वामी की व्रत कथा का श्रवण करें।
  7. इसके बाद कन्या और ब्राह्मणों को भोजन कराएं और यथोचित सत्कार के बाद दान आदि देकर विदा करें।
  8. आज के दिन व्रत करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  9. आज के दिन गीता आदि धर्मग्रंथों का पाठ अवश्य करें।
  10. भगवान विष्णु का ध्यान करें और सत्संग आदि का श्रवण करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News