Masik Shivratri 2021 : फरवरी 2021 की मासिक शिवरात्रि कब है, जानें डेट, पूजाविधि और महत्व

Masik Shivratri 2021 : फरवरी 2021 में मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) कब है। मासिक शिवरात्रि की डेट (Masik Shivratri Date) क्या रहेगी। मासिक शिवरात्रि की पूजनविधि (Masik Shivratri PujaVidhi) क्या है और मासिक शिवरात्रि का महत्व (Masik Shivratri Importance) क्या है। आइए जानते हैं फरवरी माह की मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) के बारे में।;

Update: 2021-02-02 04:29 GMT

Masik Shivratri 2021 : फरवरी 2021 में मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) कब है। मासिक शिवरात्रि की डेट (Masik Shivratri Date) क्या रहेगी। मासिक शिवरात्रि की पूजनविधि (Masik Shivratri PujaVidhi) क्या है और मासिक शिवरात्रि का महत्व (Masik Shivratri Importance) क्या है। आइए जानते हैं फरवरी माह की मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) के बारे में।

Also Read : February 2021 Pradosh Vrat : फरवरी 2021 में प्रदोष व्रत कब हैं, जानें कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी का दिन और तारीख

हिन्दू धर्म में मासिक शिवरात्रि, महाशिवरात्रि और सावन शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि मनाई जाती है। मासिक शिवरात्रि साल के प्रत्येक महीने में और महाशिवरात्रि साल में एक बार मनाते हैं।

शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन व्रत करने से मनुष्य का हर मुश्किल काम आसान हो जाता है। मासिक त्योहारों में शिवरात्रि व्रत और पूजन का बहुत महत्व होता है।

शिवरात्रि शिव और शक्ति के संगम का एक पर्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष के 14वें दिन को ही मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार फरवरी माह में मासिक शिवरात्रि 10 फरवरी 2021, दिन बुधवार को मनाई जाएगी।

मासिक शिवरात्रि का अपना अलग ही महत्व है। जहां शिव भक्त साल में एक बार बड़े ही धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाते हैं। वहीं भोलेनाथ की आराधना में प्रत्येक महीने एक मासिक शिवरात्रि मनाने की परंपरा है।

Also Read : Valentine Day 2021 Astrology tips : वैलेंटाइन डे पर अपनाएं ये टिप्स, आपका प्यार चढ़ेगा परवान


शिवरात्रि का महत्व (Masik Shivratri Importance)

  1. हर महीने आने वाली मासिक शिवरात्रि का व्रत बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। मासिक शिवरात्रि का व्रत-उपवास रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन व्रत करने से हर मुश्किल कार्य आसान हो जाते हैं।
  2. जीवन की समस्त समस्याओं से इस व्रत को करने वाले व्यक्ति को छुटकारा मिलता है। जो कन्याएं मनवांछित वर की कामना रखती हैं उन्हें इस व्रत को करने से इच्छानुसार वर मिलता है और उनके विवाह में आ रही रूकावटें दूर हो जाती हैं।
  3. शिवपुराण के अनुसार जो भी भक्त सच्चे मन से इस व्रत को करते हैं उनकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।
  4. भगवान भोलेनाथ बहुत जल्दी ही प्रसन्न होने वाले देव माने जाते हैं। वे अपने भक्तों की पुकार को बहुत जल्दी ही सुनते हैं और उनके कष्टों को हरते हैं।

मासिक शिवरात्रि पूजाविधि (Masik Shivratri PujaVidhi)

  • इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर लें।
  • स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना अधिक शुभ होता है। या फिर आप हल्के रंग के वस्त्र भी धारण कर सकते हैं।
  • मंदिर में या अपने घर में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी, कार्तिकेय व नन्दी जी की पूजा करें।
  • शिव परिवार को पंचामृत से स्नान कराएं।
  • बेलपत्र, फल, फूल, धूप,दीप, नैवेद्व और इत्र आदि भगवान को अर्पित करें।
  • इस दिन शिव पुराण, शिव चालीसा, शिवाष्टक, शिव मंत्र और शिव आरती आदि करें।
Tags:    

Similar News