Mauni Amavasya 2022: पितरों को प्रसन्न करने का खास दिन है आज, जानें सोमवती अमावस्या के दिन किए जाने वाले कार्य और उपाय

Mauni Amavasya 2022: आज माघ मास की सोमवती अमावस्या है और आज के दिन पितरों को संतुष्ट करने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। शास्त्रों में माघ अमावस्या का बहुत महत्व है। अमावस्या के दिन पितरों के लिए तर्पण आदि कर्मकाण्ड करने से परिवार में सुख-संपन्नता आदि है और पितृगण तृप्त होकर धन-वैभव और ऐश्वर्य का वरदान देते हैं। तो आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को कैसे करें प्रसन्न और आज के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में...;

Update: 2022-01-31 04:51 GMT

Mauni Amavasya 2022: आज माघ मास की सोमवती अमावस्या है और आज के दिन पितरों को संतुष्ट करने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। शास्त्रों में माघ अमावस्या का बहुत महत्व है। अमावस्या के दिन पितरों के लिए तर्पण आदि कर्मकाण्ड करने से परिवार में सुख-संपन्नता आदि है और पितृगण तृप्त होकर धन-वैभव और ऐश्वर्य का वरदान देते हैं। तो आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को कैसे करें प्रसन्न और आज के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में...

ये भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2022: सोमवती अमावस्या पर दान पुण्य करने से मिलता है अक्षय पुण्य

पितरों को करें प्रसन्न

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के नाम जल में तिल डालकर दक्षिण दिशा में तर्पण करें। अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है। ऐसे में इस दिन तर्पण करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और वे आशीर्वाद देते हैं। मौनी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें। दूध चढ़ाएं और सात बार परिक्रमा लगाएं। पीपल के नीचे दीपक जलाएं। ऐसा करने से परिवार में खुशहाली आती है। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। इस दिन पितरों के निमित्त गीता के सातवें अध्याय का पाठ करना चाहिए। पितरों का ध्यान करते हुए सोमवती अमावस्या के दिन दान करें। सोमवती अमावस्या के दिन पीपल का एक पौधा लगाएं। ऐसा करने से पितर खुश होते हैं। वह आर्थिक स्थिति सुधरती है।

करें उपाय

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि अमावस्या के दिन तिल को आटे में मिलाकर रोटी बनाए और गाय को खिलाएं। इससे घर में सुख-शांति आएगी। अमावस्या के दिन स्नान के बाद आटे की गोलियां बनाएं। इस गोलियों को मछलियों को खिलाएं। इस उपाय से कई परेशानियां दूर होती हैं। अमावस्या के दिन पितरों का ध्यान करते हुए जरूरतमंद या गरीब को दान करें। मौनी अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त गीता का सातवां अध्याय का पाठ करें। अमावस्या के दिन जल में तिल मिलाकर उसे दक्षिण दिशा की ओर तर्पण करें। ऐसा करने से पितर आशीर्वाद देते हैं। मौनी अमावस्या के दिन दूध में अपनी छाया देखें। इस दूध को काले कुत्ते को पिलाएं। इससे मानसिक तनाव दूर होता है। अमावस्या के दिन शाम के समय ईशान कोण में दीपक जलाएं। बत्ती के लिए लाल रंग के धाते का इस्तेमाल करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। मौनी अमावस्या के चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News