Mauni Amavasya 2023: शनि अमावस्या के दिन करें ये उपाय, शनिदेव कर देंगे मालामाल
21 जनवरी 2023 के दिन मौनी अमावस्या है। इन दिन शनि अमावस्या भी है।;
Mauni Amavasya 2023: 21 जनवरी 2023 के दिन मौनी अमावस्या है। साल 2023 के जवनरी माह में अमावस्या 21 जनवरी को पड़ रही है। इस बार मौनी अमावस्या शनिवार के दिन है। इन दिन शनि अमावस्या भी है। इस विशेष दिन पर गंगा स्नान, दान और पूजा-पाठ करना चाहिए। बीती 17 जनवरी को शनि कुंभ राशि छोड़कर मकर में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में इस शनिवार के दिन शनि महाराज को प्रसन्न करने के लिए शनि अमावस्या का बहुत अधिक महत्व है। इस साल 30 वर्षों के बाद मौनी अमावस्या पर अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन अगर आप कोई धार्मिक काम करते हैं तो उसका प्रभाव कई गुना अधिक बढ़ेगा। इस बार अमावस्या पर राशियों के यथास्थिति के कारण सभी राशि के जातकों इसका लाभ मिलेगा।
शनिचरी अमावस्या 2023 शुभ-मुहूर्त (Shanichari Amavasy Shubh Muhurat)
मौनी अमावस्या आरंभ तिथि | शनिवार 21 जनवरी, सुबह 06:17 बजे से |
मौनी अमावस्या समाप्त तिथि | रविवार 22 जनवरी, सुबह 02:22 बजे तक |
साल 2023 की पहली अमावस्या के दिन चतुर पाद करण योग, पूर्वा अषाढ़ नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, हर्षण योग, ब्रज योग, सर्वार्थ सिद्धि योग आदि का निर्माण हो रहा है।
शनिचरी अमावस्या पर करें ये उपाय, धन भंडार में होगी वृद्धि
1. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनिचरी अमावस्या पर स्नान और दान करें। इससे आपके धन भंडार में वृद्धि होगी।
2. इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण करने से पितर प्रसन्न होते हैं। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
3. अमावस्या के दिन अक्षत और दूध की खीर घर पर बनाएं, इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
4. गोबर के जलते हुए उपले पर खीर का भोग लगाएं, इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
5. इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
6. इस दिन गरीबों को दान करें। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।