Garun puran: ऐसे कार्य करने से कम होती है मनुष्य की आयु, आइए आप भी जानें

Garun puran: गरुण पुराण को सभी पुराणों को खजाना कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगा। क्योंकि इस पुराण में कई ऐसे दिलचस्प सवालों के जवाब मिलते हैं। जिनक जवाब मनुष्य किसी और ग्रंथ से नहीं तलाश कर पाता है। गरुण पुराण में ऐसे कई कार्य बताए गए हैं जिनके करने से व्यक्ति की आयु कम हो जाती है। तो आइए आप भी जानें ऐसे कुछ कार्यों के बारे में जिनके करने से व्यक्ति की आयु कम हो जाती है।;

Update: 2020-08-20 08:55 GMT

Garun puran: गरुण पुराण को सभी पुराणों को खजाना कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगा। क्योंकि इस पुराण में कई ऐसे दिलचस्प सवालों के जवाब मिलते हैं। जिनक जवाब मनुष्य किसी और ग्रंथ से नहीं तलाश कर पाता है। गरुण पुराण में ऐसे कई कार्य बताए गए हैं जिनके करने से व्यक्ति की आयु कम हो जाती है। तो आइए आप भी जानें ऐसे कुछ कार्यों के बारे में जिनके करने से व्यक्ति की आयु कम हो जाती है।

गरुण पुराण के अनुसार जो व्यक्ति अपने नाखूनों को चबाता रहता है। उसकी आयु कम हो जाती है। जो व्यक्ति गंदा रहता है। प्रतिदिन स्नान नहीं करता। और जो व्यक्ति रोज सुबह उठकर मंजन नहीं करता उसकी आयु कम हो जाती है।

गरुण पुराण के अनुसार गुरु की आज्ञा ना मानने वाला और अपने देवताओं की पूजा ना करने वाला व्यक्ति भी जल्दी ही मर जाता है। गरुण पुराण में लिखा है कि सूर्योदय होने के बाद तक सोने वाला व्यक्ति जल्दी ही रोगी हो जाता है। और ऐसा व्यक्ति बहुत जल्दी ही अपनी मृत्यु का वरण करता है।

जो व्यक्ति पक्षियों के साथ हिंसा करता है, ऐसा व्यक्ति भी जल्दी ही अपने शरीर को छोड़ देता है। गरुण पुराण के अनुसार शौच करते समय अपने मल-मूत्र की ओर देखने वाला, अपने पैरों पर पैर रखने वाला और अष्टमी, चतुर्दशी पूर्णिमा और अमावस्या के दिन स्त्री के साथ संसर्ग करने वाला व्यक्ति भी जल्दी ही मृत्यु को प्राप्त होता है। गरुण पुराण में लिखा हुआ है कि इन सब कार्यों से हमेशा बचना चाहिए।

गरुण पुराण के अनुसार दूसरों के नहाये हुए पानी को कभी दोबारा उपयोग नहीं करना चाहिए। भोजन सदैव बैठकर करना चाहिए।किसी भी गौशाला में मलमूत्र का त्याग नहीं करना चाहिए। भीगे हुए पैरों से कभी सोना नहीं चाहिए। गरुण पुराण में लिखा है कि इन सभी बातों का ध्यान रखने वाले व्यक्ति की आयु लंबी होती है। और उसके जीवन में सफलता का मार्ग खुलता है। गरुण पुराण में ये भी लिखा है कि जो व्यक्ति अग्नि, ब्राह्मण, सूर्य, गाय की ओर बीच रास्ते मुंह करके मूत्र का त्याग करता है। ऐसा व्यक्ति बहुत शीघ्र ही मृत्यु को प्राप्त हो जाता है।

मैले, टूटे और गंदे दर्पण में चेहरा देखने वाले व्यक्ति की आयु भी कम हो जाती है। गर्भवती स्त्री के संबंध बनाने वाला व्यक्ति भी लंबी आयु नहीं पाता है। गंदी खाट या गंदे बिस्तर पर सोने वाला व्यक्ति भी शीघ्र ही मर जाता है। 

Tags:    

Similar News