Garuda Purana: गरुड़ पुराण के इन चमत्कारी मंत्र जाप से होगी दरिद्रता दूर, मिलेगा दीर्घायु होने का वरदान, जानें नियम

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में व्यक्ति के सफल होने से लेकर जीवन में सुखी रहने के लिए सारे रहस्य बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं इसके कुछ चमत्कारी मंत्र, जिसे मात्र जप करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।;

Update: 2023-03-19 08:11 GMT

Garud Puran Mantra: हिंदू धर्म में 18 महा पुराणों का उल्लेख किया गया है। इन 18 महापुराणों का एक अलग ही महत्व है। इन्हीं महापुराणों में से एक है गरुड़ पुराण। गरुड़ पुराण में व्यक्ति के सफल होने से लेकर जीवन में सुखी रहने के लिए सारे रहस्य बताए गए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गरुड़ पुराण का पाठ करने से व्यक्ति को कई ज्ञान की बातें पता चलती हैं। इस पुराण में मनुष्य के जीवन से लेकर मृत्यु तक सबका वर्णन किया गया है।  

शास्त्रों के अनुसार, गरुड़ पुराण में लोगों को सादगी से जीवन जीने की सारी बातें कही गई है। अक्सर आपने देखा होगा कि लोग इस पाठ को किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद 13 दिनों के लिए गरुड़ पुराण का पाठ किया जाता है। इस पाठ को लोग ऐसे घर में कराने के लिए लोग झिझकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ज्योतिषियों के अनुसार, गरुड़ पुराण को आमतौर पर वैसे भी घर में किया जा सकता है।

गरुड़ पुराण में उल्लेख किए गए कुछ मंत्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे मंत्रों का उल्लेख किया गया है, जिनका नियमित जाप करने से व्यक्ति रोग मुक्त हो जाता है। इसके साथ ही वह दीर्घायु और आर्थिक समस्या से मुक्ति पा लेता है। तो आइए जानते हैं गरुड़ पुराण के कुछ मंत्रों के बारे में...

घर से दरिद्रता दूर करने का मंत्र


अगर आपके घर में धन संबंधित समस्याएं चल रही है और आप उनसे मुक्ति पाना चाहते हैं तो गरुड़ पुराण में बताएं मंत्र ॐ जूं सः' मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही श्री विष्णु सहस्ननाम का पाठ करें। ये पाठ आपको लगातार 6 महीनों तक करना होगा। जिसके बाद आपकी धन संबंधित सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी।  

लंबे आयु और स्वास्थ्य के लिए मंत्र


गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु ने एक संजीवनी मंत्र का उल्लेख किया है। भगवान विष्णु द्वारा यक्षी ओम ओम स्वाहा का मंत्र दिया गया है। जो व्यक्ति इस मंत्र को पूरे विधि-विधान से करता है। उसके जीवन में कभी भी किसी प्रकार का रोग नहीं होता है। इस मंत्र को निरोगी मंत्र भी कहा जाता है। इस मंत्र जाप से व्यक्ति की आयु में वृद्धि होती है। लेकिन खास बात है कि जो भी व्यक्ति इस मंत्र को विधि विधान से नहीं करता है। उसे किसी भी प्रकार के फल की प्राप्ति नहीं मिलती है। 

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें। 

Tags:    

Similar News