Mangal Vakri 2022 : वक्री मंगल का आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव, पढ़ें ये पूरी रिपोर्ट

Mangal Vakri 2022 : ग्रहों के सेनापति मंगलदेव 30 अक्टूबर 2022, दिन रविवार को मिथुन राशि में वक्री हो चुके हैं। इसके पहले भी मंगल ग्रह मिथुन राशि में ही मार्गी थे। वहीं मंगल ग्रह को ऊर्जा और साहस का कारक ग्रह कहा जाता है और ये अग्नि तत्व के ग्रह हैं।;

Update: 2022-10-31 06:01 GMT

Mangal Vakri 2022 : ग्रहों के सेनापति मंगलदेव 30 अक्टूबर 2022, दिन रविवार को मिथुन राशि में वक्री हो चुके हैं। इसके पहले भी मंगल ग्रह मिथुन राशि में ही मार्गी थे। वहीं मंगल ग्रह को ऊर्जा और साहस का कारक ग्रह कहा जाता है और ये अग्नि तत्व के ग्रह हैं। ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या मार्गी अथवा वक्री होता है तो संपूर्ण ब्रह्मांड को प्रभावित करता है और सभी 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव डालता है। तो आइए जानते हैं मंगल के मिथुन राशि में वक्री होने से सभी 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है।


मेष

मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं और मंगल का गोचर तीसरे भाव में होने से भाई-बहनों के संबंध मधुर होंगे।


वृषभ

कुंडली के 12वें भाव के स्वामी होने के कारण मंगल वक्री होकर आपको अधिक बातूनी बना सकते हैं। इसीलिए अब आप अपनी वाणी पर संयंम रखें। जिद में आकर धन की बर्बादी ना करें।


मिथुन

मंगलदेव आपकी ही राशि में वक्री हुए हैं, इसीलिए अपने स्वभाव को विनम्र और शांत बनाए रखें।


कर्क

कर्क राशि वालों के लिए वक्री मंगल कुछ लाभ की स्थिति बना सकते हैं। प्राईवेट जॉब और मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े लोगों को धनलाभ होगा।


सिंह

वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों की मनोकामना पूरी होगी। शत्रुओं को पराजित करेंगे।


कन्या

ऑफिस और दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी। लक्ष्य को पाने में सफलता हासिल करेंगे।


तुला

विवादों से बचने का प्रयास करें। सूर्य की नीच राशि है और वर्तमान समय में सूर्य आपकी ही राशि में विराजमान हैं। वहीं आपकी राशि पर शनि की ढैय्या भी चल रही है। इसीलिए सतर्क और सावधान रहें।


वृश्चिक

मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं। नई चुनौतियों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। वहीं मंगलदेव अचानक हानि का योग बना रहे हैं।


धनु

पद का अहंकार ना करें। धन का प्रयोग सोच-विचार कर ही करें। वहीं गलत कामों पर खर्च बिलकुल भी ना करें।


मकर

आपकी कुंडली के छठे भाव में मंगल वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। कुछ मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन कुछ मामलों में खराब परिणाम भी आपको भुगतने होंगे। इसीलिए संभलकर रहें।


कुंभ

विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उन्हें ब्रेकअप जैसी स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है।


मीन

सुसराल पक्ष से बना कर रखें। मां से विवाद ना करें। ऑफिस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाकर रखें। सबकुछ ठीक रहेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News