सुबह के समय ना करें इन चीजों का दान, नहीं तो होगा भयानक परिणाम, आप भी जानें

व्यक्ति अपने जीवन में जो भी कार्य करता है वह ये सोचकर करता है कि उसे इस कार्य के करने से फायदा होगा। व्यक्ति हर पल यह चाहता है कि वह अपने जीवन में हर सुख को प्राप्त कर पाएं। कोई भी व्यक्ति अपना स्वयं बुरा नहीं चाहता है। वह स्वयं अपने लिए अच्छा ही चाहता है। लेकिन जीवन में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो हमें आगे बढ़ने नहीं देती हैं। और उन गलतियों के कारण हमें उनका पश्चाताप होता है। दान देना हिन्दू धर्म में बहुत पुण्य का कार्य माना जाता है। या उधार देना, किसी गरीब व्यक्ति की मदद करना कोई बुरा कार्य नहीं है। बहुत ही अच्छा कार्य है। और आप जो देते हैं उससे कई गुना लौटकर आपके पास आता है। वैसे तो दान करना हमेशा से ही पुण्य का कार्य माना जाता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका आप सुबह-सुबह दान करते हैं, या आप उन चीजों को उधार देते हैं तो वह चीजें आप पर ही भारी पड़ती हैं। वैसे तो धार्मिक दृष्टि से यह बहुत ही अच्छा है, लेकिन सुबह के समय जब आपके दिन की शुरूआत होती है और उस समय अगर आप ऐसा करते हैं, तो यह आपके ऊपर भारी पड‍़ जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनको सुबह के समय उधार या दान देने से बचना चाहिए।;

Update: 2020-08-26 03:55 GMT

व्यक्ति अपने जीवन में जो भी कार्य करता है वह ये सोचकर करता है कि उसे इस कार्य के करने से फायदा होगा। व्यक्ति हर पल यह चाहता है कि वह अपने जीवन में हर सुख को प्राप्त कर पाएं। कोई भी व्यक्ति अपना स्वयं बुरा नहीं चाहता है। वह स्वयं अपने लिए अच्छा ही चाहता है। लेकिन जीवन में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो हमें आगे बढ़ने नहीं देती हैं। और उन गलतियों के कारण हमें उनका पश्चाताप होता है। दान देना हिन्दू धर्म में बहुत पुण्य का कार्य माना जाता है। या उधार देना, किसी गरीब व्यक्ति की मदद करना कोई बुरा कार्य नहीं है। बहुत ही अच्छा कार्य है। और आप जो देते हैं उससे कई गुना लौटकर आपके पास आता है। वैसे तो दान करना हमेशा से ही पुण्य का कार्य माना जाता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका आप सुबह-सुबह दान करते हैं, या आप उन चीजों को उधार देते हैं तो वह चीजें आप पर ही भारी पड़ती हैं। वैसे तो धार्मिक दृष्टि से यह बहुत ही अच्छा है, लेकिन सुबह के समय जब आपके दिन की शुरूआत होती है और उस समय अगर आप ऐसा करते हैं, तो यह आपके ऊपर भारी पड‍़ जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनको सुबह के समय उधार या दान देने से बचना चाहिए।

1. दही

अगर आप व्यापार करते हैं तो आप सुबह-शाम जब चाहें दही बेच सकते हैं, क्योंकि आप धन और लक्ष्मी को अर्जित कर रहे हैं। आप अपने घर में लक्ष्मी को आमंत्रित करते हैं। लेकिन दही का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। और शुक्र ग्रह को सुख और वैभव का कारक माना गया है। इसीलिए कहा जाता है कि सुबह-सुबह अगर आपसे कोई दही उधार मांगने के लिए आए और यदि आप किसी गरीब व्यक्ति को भोजन की जरूरत है और आप उसे दान में दही दे देते हैं। तो यह बहुत ही अच्छा नहीं होगा। आपको कम से कम सुबह का एक पहर बीतने के बाद यानि सुबह के आठ बजने के बाद ही आप दही किसी को दे सकते हैं। लेकिन उससे पहले आपको दही देने से आपके धन, सुख और वैभव में कमी आती है तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

2. प्याज और लहसून

प्याज और लहसून ये दोनों केतु ग्रह के कारक माने जाते हैं। और केतु ग्रह को ऊपरी ताकतों का स्वामी माना गया है। साथ ही इन सबका संबंध जादू-टोने से माना गया है। इसीलिए सुबह-सुबह किसी को लहसून-प्याज उधार या दान में नहीं देना चाहिए। लहसून-प्याज मांगने के लिए चाहे कोई कितना ही प्रिय व्यक्ति क्यों ना आया हो आपको किसी तरह टालम-टोल करके एक पहर बीतने तक किसी को ये दोनों चीजें नहीं देनी चाहिए।अगर आप केतु ग्रह को नाराज करते हैं तो आपके जीवन में बहुत ही ज्यादा उन्माद देखने को मिलता है। और आपके जीवन में शांति नहीं रह सकती है।

3. घर की साफ-सफाई

ऐसा माना जाता है कि सुबह का समय देवताओं के आगमन का समय होता है। और अगर सुबह के समय आपके घर में देवता आते हैं और अगर आप उस समय घर का द्वार बंद रखते हैं, यानि सुबह के प्रथम पहर छह बजे से आठ बजे तक घर का मुख्य द्वार बंद नहीं रखना चाहिए। सुबह के प्रथम पहर में घर में साफ-सफाई हो जाती है तो उस घर में देवताओं का वास माना जाता है। घर के मुख्य द्वार से किसी तरह की खटपट की आवाज आती है तो उसे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आप उस घर से लक्ष्मी जी को विदा करने का कार्य स्वयं ही करते हैं। आपको ऐसे द्वार को तुरन्त मरम्मत करवा देनी चाहिए।

4. पीली वस्तुओं का दान

ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरू ग्रह मजबूत होता है। गुरू ग्रह बलवान है तो शुभ है, उस व्यक्ति के जीवन में सदैव शुभ कार्य, मंगल कार्य होते रहते हैं। लेकिन गुरूवार को सुबह के समय अगर आप हल्दी या हल्दी से बनीं चीजों का दान करते हैं अथवा पीली वस्तुओं का दान करते हैं तो आपके इने चीजों के दान करने से गुरू ग्रह कमजोर होता है। और इसके साथ ही आपके धन और वैभव में कमी आती है। तो आपको भूलकर भी सुबह के समय किसी को पीली चीजों को दान करने से बचना चाहिए। ऐसा करके आप अपनी कुंडली से गुरू ग्रह को कमजोर कर सकते हैं।

5. सुहाग की चीजें

इसी तरह पुराणों में कुछ चीजें ऐसी बताई गई हैं, जिन्हें आपको दान देने से बचना चाहिए। और विशेष तौर से सुबह के समय। महिलाएं विशेष तौर से जानती हैं कि सुहाग महिला के लिए कितना जरूरी होता है। और सुहाग से ही महिला अपने जीवन में हर प्रकार की तरक्की कर पाती है। और वह स्वयं अपने सुहाग के लिए कई प्रकार की मन्नतें भी करती है। और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत आदि रखती है। लेकिन सुबह के समय अगर कोई महिला आपके द्वार पर आये और आपसे आपके सुहाग की पहनने वाली कोई भी वस्तु आपसे उधार मांगती है तो ऐसी कोई भी चीज जो आपके सुहाग के यूज में आती हो आपको आपकी कितनी ही प्रिय महिला क्यों ना हो आपको अपने सुहाग की कोई भी चीज उस महिला को नहीं देनी है। ऐसा माना जाता है कि सुबह-सुबह अगर कोई महिला अपने सुहाग की वस्तुएं किसी अन्य महिला को दे देती है चाहे वह उसे उधार दे या दान में दे, तो ऐसा करने से आपके जीवन में आपके सुहाग की आयु घटती है। और इसके साथ ही साथ आपको अपने स्वास्थ्य का उचित लाभ प्राप्त नहीं हो पाता है। और आप अस्वस्थ महसूस करती हैं। तो इसलिए सुबह के समय सुहाग की चीजें किसी को दान देने से बचना चाहिए।

6.धनिया

सुबह का समय माता लक्ष्मी का समय होता है। माता लक्ष्मी का आपके घर में आगमन का समय होता है। और उस समय अगर आप अपने घर से धनिया किसी को दान देते हैं, या उधार देते हैं तो आप अपने घर से माता लक्ष्मी को नाराज करते हैं। धनिया माता लक्ष्मी और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। और धनतेरस के दिन तो इसका विशेष उपाय किया जाता है। और धनिया से धन आता है तो आपको सुबह के समय अगर कोई आपसे धनिया मांगने के आए या आपके घर के अंदर मौजूद कोई भी हरी चीज आपसे सुबह के समय मांगे तो आप उस वस्तु का दान ना करें। अगर आप सुबह के समय धनिया या हरी चीजों का दान करते हैं तो आपको उस दान करने का कोई भी फायदा नहीं होगा। और आपको उन चीजों के दान करने से कई प्रकार की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। तो इसलिए आपको सुबह के समय इन चीजों को दान देने या उधार देने से बचना चाहिए।  

Tags:    

Similar News