Nag Panchami 2020 Date : नागपंचमी पर जानिए क्यों पिलाया जाता है सांपो को दूध, क्या है इसके पीछे का रहस्य

Nag Panchami 2020 Date : नागपंचमी (Nag Panchami) पर नागदेवता की पूजा की जाती है और सांपो (Snakes) को दूध पिलाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन सांपो को दूध क्यों पिलाया जाता है। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं नागपंचमी कि दिन सांपो को दूध क्यों पिलाया जाता है।;

Update: 2020-07-24 05:29 GMT

Nag Panchami 2020 Date : नागपंचमी 25 जुलाई 2020 (Nag Panchami 25 July 2020) को मनाई जाएगी। इस दिन नागदेवता की पूजा (Nag Devta ki Puja) करने और सांपो को दूध पिलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नागपंचमी के दिन क्यों पिलाया जाता है सांपो को दूध अगर नहीं तो चलिए जानते हैं सांपो को दूध पिलाने का रहस्य

नागपंचमी पर सांपो को दूध पिलाने का रहस्य (Nag Panchami Per Saapo Ko Dudh Pilane Ka Rahasye)

नागपंचमी के दिन सांपो को दूध पिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि नागपंचमी के दिन ही नाग जाति की उत्पत्ति हुई थी। हिंदू धर्म के अनुसार नागपंचमी के दिन नागो की पूजा करने और उन्हें दूध पिलाने से नागदेवता प्रसन्न होते हैं और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा नागदेवता को दूध पिलाने से सर्प दंश का भय भी नही रहता है।

भविष्य पुराण के अनुसार महाराज जनमजेय ने एक बार नाग यज्ञ कराया था। जिसकी वजह से नागो का शरीर जल गया था। तब आस्तिक ऋषि ने उनके शरीर पर दूध डाला था और उन्हें मृत्यु से बचाया था। इस बात का जिक्र नागपंचमी की कथा में भी मिलता है। जिसके अनुसार किसी राज्य में एक किसान अपने परिवार के साथ रहता था। किसान के दो पुत्र व एक पुत्री थी। एक दिन हल जोतते समय भूल से नाग के तीन बच्चे कुचलकर मर गए।

नागिन पहले तो अपने बच्चों के मरने पर विलाप करती रही फिर अपनी संतान के हत्यारे से बदला लेने का संकल्प किया। रात के अंधेरे में नागिन ने किसान और उसकी पत्नी और दोनो लड़को को डश लिया। अगले दिन किसान की पुत्री को डसनें के उद्देश्य से नागिन फिर उसके घर गई। लेकिन उस कन्या ने नागिन के सामने दूध से भरा कटोरा रख दिया और हाथ जोड़कर श्रमा मांगने लगी।

नागिन ने प्रसन्न होकर उसके दोनो भाईयों और माता पिता को पुन: जीवित कर दिया। उस दिन श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि थी। उसी दिन से नागों के क्रोध से बचने के लिए नागपंचमी के दिन नागो की पूजा और उन्हें दूध चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। नागपंचमी के दिन नागदेवता की पूजा करने और उन्हें दूध चढ़ाने से नागदेवता प्रसन्न हो जाते हैं। 

Tags:    

Similar News