Nag Panchami 2021 : रुद्राभिषेक करने से पहले जान लें ये गुप्त उपाय, नष्ट हो जाएंगी सभी परेशानियां
Nag Panchami 2021 : सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सांप के 12 स्वरुपों की पूजा की पूजा की जाती है और नागदेवता को दूध चढ़ाया जाता है। सांप भोलेनाथ के प्रिय माने जाते हैं। इसलिए इस दिन भगवान शिव के साथ नागदेवता की पूजा करना अत्यंत ही फलदायी होता है। कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं, उपवास करते हैं और खासतौर पर इस दिन रुद्राभिषेक करने की परंपरा है। वहीं इस दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति को मनवांछित सिद्धियां, मनोवांछित वरदान प्राप्त होते हैं। तथा मनोकामनाएं तुरंत पूरी होती हैं। तो आइए जानते हैं उन गुप्त उपायों के बारे में जिनको करने से हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उन्हें किसी के सामने प्रकट नहीं करना चाहिए, उन्हें अपने मन में ही रखना चाहिए। तथा गुप्त रुप से हमें वो उपाय करना चाहिए।;
Nag Panchami 2021 : सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सांप के 12 स्वरुपों की पूजा की पूजा की जाती है और नागदेवता को दूध चढ़ाया जाता है। सांप भोलेनाथ के प्रिय माने जाते हैं। इसलिए इस दिन भगवान शिव के साथ नागदेवता की पूजा करना अत्यंत ही फलदायी होता है। कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं, उपवास करते हैं और खासतौर पर इस दिन रुद्राभिषेक करने की परंपरा है। वहीं इस दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति को मनवांछित सिद्धियां, मनोवांछित वरदान प्राप्त होते हैं। तथा मनोकामनाएं तुरंत पूरी होती हैं। तो आइए जानते हैं उन गुप्त उपायों के बारे में जिनको करने से हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उन्हें किसी के सामने प्रकट नहीं करना चाहिए, उन्हें अपने मन में ही रखना चाहिए। तथा गुप्त रुप से हमें वो उपाय करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Nag Panchami 2021 : नाग पंचमी पर आज इस उपाय से करें राहु- केतु को शांत, घर में आएगी सुख-शांति और धन-संपत्ति
आज नाग पंचमी का पावन पर्व है। इसका सबसे शुभ मुहूर्त प्रात:काल 05:49 बजे से प्रात:काल 08:28 बजे तक है। वैसे तो सावन का पूरा महीना रुद्राभिषेक करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन नाग पंचमी का दिन अत्यंत विशेष फलदायी माना जाता है। रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति की समस्त मनोवांछित इच्छाएं पूर्ण होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अलग-अलग पदार्थों से रुद्राभिषेक करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।
अर परिवार में सुख-शांति और संतान सुख नहीं होता है तो आज आप गाय के दूध से रुद्राभिषेक करें और हो सके तो सांप को दूध पिलाना चाहिए।
अगर किसी कार्य को पूरा करने में बाधा आ रही है तो शिव का अभिषेक दही से करें। इससे कार्य में तेजी आएगी और साथ ही साथ धन और प्रॉपर्टी से जुड़े कई प्रकार के संकट दूर हो जाएंगे।
शिव का शहद से अभिषेक करने से समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही वाणी दोष समाप्त हो जाता है और व्यक्ति के स्वभाव में विनम्रता आती है।
भगवान शिव का इत्र से अभिषेक करने से नींद की समस्या और डिप्रेशन, चिंता आदि परेशानियां दूर हो जाती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)