Nag Panchami 2022: नाग पंचमी कल और पूजा में शामिल करें ये चीज, मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद
Nag Panchami 2022: हिन्दू धर्म में नाग पंचमी का बहुत महत्व है। नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 02 अगस्त को पड़ रहा है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता और भगवान शिव की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है।;
Nag Panchami 2022: हिन्दू धर्म में नाग पंचमी का बहुत महत्व है। नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 02 अगस्त को पड़ रहा है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता और भगवान शिव की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। सावन माह के साथ-साथ नाग पंचमी का त्योहार भी भगवान शिव को ही समर्पित है। मान्यता है कि, नाग पंचमी पर नागों की पूजा करने से अध्यात्मिक शक्ति, अपार धन और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2022
नाग पंचमी दिन और तारीख | साल 2022 में नाग पंचमी का त्योहार 02 अगस्त मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। |
नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त | 02 अगस्त प्रात:काल 05:43 बजे से प्रात:काल 08:25 बजे तक। |
पूजा की अवधि | 02 घंटा 42 मिनट |
पंचमी तिथि प्रारंभ | 02 अगस्त प्रात:काल 05:13 बजे से |
पंचमी तिथि समाप्त | 03 अगस्त प्रात:काल 05:41 बजे से। |
नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। वहीं जातक को कालसर्पदोष से भी मुक्ति मिलती है। जीवन के सारे कष्ट और संकट मिट जाते हैं। तथा भक्तों को मनवांछित फल प्राप्त होता है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने का विधान है। इनकी पूजा के लिए विशेष पूजन सामग्री की भी आवश्यकता होती है।
पूजन सामग्री
नाग देवता की प्रतिमा, शिव प्रतिमा, माता पार्वती की प्रतिमा और श्रृंगार की सामग्री। पूजा के बर्तन, कुशा का आसन, बिल्व पत्र, धतूरा, भांग, गाय का कच्चा दूध, मंदार पुष्प और फल, पंच मेवा, और दक्षिणा, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगाजल और शुद्ध जल, मौली, जनेऊ, आदि सामग्री की जरुरत होती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)