Vastu Tips: इस New Year पर अपने घर में लाएं ये 5 चीजें, धन की होगी वर्षा!
क्यों न इस बार नव वर्ष आने से पहले अपने घर में कुछ चीजों को लाया जाए जो हमारे घर में पॉजेटिव एनर्जी और धन संबंधित समस्याओं का हल कर दें? आइए आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिसे घर में रखने से तरक्की और कामयाबी हासिल हो सकती है...;
नए साल (New Year) का इंतजार हर किसी को रहता है। बीते साल में जो कुछ भी अच्छा या बुरा हुआ उसे भूलकर नई उम्मीद के साथ हम सभी नए साल का स्वागत करते हैं। रेज्युलेशन (New Year Resolution) बनाने के साथ अपने में कई बदलाव करने की भी कोशिश करते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार जिंदगी में आने वाली समस्याओं (Problems in Life) का कारण घर पर रखी चीजें भी हो सकती हैं और चीजों का ना होना भी इसकी वजह मानी जाती है। हालांकि, हम इन बातों से अनजान होते हैं या गौर नहीं करते हैं तो ऐसे में नया साल तो आ जाता है लेकिन समस्याएं कम नहीं होती हैं। क्यों न इस बार नव वर्ष आने से पहले अपने घर में कुछ चीजों को लाया जाए जो हमारे घर में पॉजेटिव एनर्जी (Positive Energy) और धन संबंधित समस्याओं का हल कर दें? आइए आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिसे घर में रखने से तरक्की और कामयाबी हासिल हो सकती है...
मोरपंख
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर का पंख रखना काफी शुभ होता है। कुछ लोग अपने घर के मंदिरों में मोरपंख रखते हैं जोकि बहुत अच्छा होता है। इससे धन से संबंधित सभी समस्या दूर रहती है। रुके हुए पैसे भी वापस मिल जाते हैं। हालांकि, आपको इस बात का खास ध्यान देना है कि घर में सिर्फ 1 या 2 पंखों को ही रखें, पंखों का गुच्छा रखना अशुभ माना जाता है।
ठोस चांदी का हाथी
वास्तु शास्त्र में ठोस चांदी से बने हाथी को घर में रखना बेहद शुभ माना गया है। इस बार नए साल से पहले या नए साल के अवसर पर अपने घर में ठोस चांदी से बना हाथी जरूर रखें। इसे रखने से राहु-केतु के बुरे प्रभावों को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा काम में तरक्की, धन लाभ, घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
गोमती चक्र
वास्तु शास्त्र में गोमती चक्र का काफी महत्व माना गया है। इसे घर में रखने से धन-सम्पत्ति में वृद्धि होती है। गोमती चक्र नदी से मिलने वाला एक पत्थर की तरह होता है। जो व्यक्ति अपने घर या मंदिर में गोमती चक्र रखता है उसके सभी संकट दूर होते है। शत्रुओं से बचाव के लिए सिंदूर की डिब्बी में एक गोमती चक्र रख सकते हैं। अगर कामकाज या धन लाभ चाहते हैं तो एक पीले कपड़े में 11 गोमती चक्र को लपटेकर अपनी तिजोरी में रख दें।
कछुआ
वास्तु शास्त्र में धातु से बना कछुआ का महत्व बताया गया है। इसके अनुसार जो व्यक्ति अपने घर में कांसा, पीतल या चांदी से बना कछुआ रखते हैं उन्हें इससे काफी लाभ होता है। घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए धातु का कछुआ उत्तर दिशा में रखें। ध्यान रहे मिट्टी, लकड़ी या अन्य चीजों से बना कछुआ घर में रखना शुभ नहीं होता है अगर आपके पास है तो उसे तुरंत हटा दें।
लाफिंग बुद्धा
घर में लाफिंग बुद्धा रखना बहुत अच्छा माना जाता है। अगर आपके घर में लाफिंग बुद्धा नहीं है तो इसे जरूर लेकर आएं। इसे लेते वक्त ध्यान रखें कि लाफिंग बुद्धा हस्ता हुआ हो और उसके हाथ में पैसों से भरी पोटली हो। इसे अपने घर के उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ ही रखें। इससे आपको धन लाभ हो सकेगा, साथ ही कामकाज में तरक्की होगी।