New Year 2022: नया साल पर महिलाओं के लिए खास फाइनेंशियल टिप्स, ताकि कम न पड़ें आपके पास खर्च के पैसे
New Year 2022: कोरोना काल में कई लोगों को आमदनी और खर्चे को लेकर चिंताएं घेरे हुए हैं। लेकिन नए साल 2022 में महिलाओं को किस तरह की फाइनेंशियल प्लानिंग करनी चाहिए ताकि उन्हें सालभर खर्च और महंगाई को लेकर बहुत अधिक चिंता न करनी पड़े।;
New Year 2022: कोरोना काल में कई लोगों को आमदनी और खर्चे को लेकर चिंताएं घेरे हुए हैं। लेकिन नए साल 2022 में महिलाओं को किस तरह की फाइनेंशियल प्लानिंग करनी चाहिए ताकि उन्हें सालभर खर्च और महंगाई को लेकर बहुत अधिक चिंता न करनी पड़े। कोरोना काल में लोगों की नौकरी चली गई, कंपनियां दिवालिया हो गईं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसलिए, इमरजेंसी फंड बनाना समझदारी है जो आपके सालाना वेतन के बराबर होना चाहिए। इस काम में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। क्योंकि घर के बजट, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर अपनी वृद्धावस्था के दौरान फाइनेंशियल प्लानिंग में उनकी बहुत बड़ी भूमिका होती है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ जरुरी उपायों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: शनि अपनी क्रूर दृष्टि डालने से पहले देते हैं ये संकेत, जानें बुरे प्रभाव से बचने के सरल और अचूक उपाय
इमरजेंसी फंड
इमरजेंसी फंड आपके काम तत्काल जरुरत के समय महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब आपको तुरन्त पैसे की जरुरत हो तो आप इस फंड को काम में ले सकते हैं। क्योंकि ये पैसा आपको जीवन में आने वाली दिक्कतों से बचाएगा।
जरुरत से अधिक खर्च ना करें
महिलाएं प्रतिदिन अपने घर की जरुरतों का ख्याल रखें और हमेशा बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। कभी भी जरुरत से अधिक चीजें ना खरीदें। इससे आपका धन आपके पास बचा रहेगा और जरुरत के समय काम आएगा।
चीजों का ध्यान रखें
अधिकांश महिलाएं घर में रहकर ही परिवार में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं और परिवार चलाने में पति का साथ देती हैं। ऐसे में उनका एक गलत निर्णय भी परिवार के लिए घातक और अधिक खर्च का कारण बन सकता है। इसीलिए वे घर में उपलब्ध वस्तुओं को हमेशा अपनी नजर में रखें और जरुरत से अधिक चीजें कभी घर ना लेकर आएं और ना ही अपने पति को लाने के लिए कहें। इससे आपका बजट भी सुरक्षित रहता है और आपका पैसा भी बचता है।
बच्चों की गतिविधियों पर नजर
महिलाओं को अपने बच्चों की गतिविधियों पर हमेशा ही नजर बनाकर रखनी चाहिए। कई बार बच्चे बिना मतलब के झगड़े आदि भी कर लेते हैं, जिससे परिवार मुश्किल में पड़ सकता है और परिवार पर आर्थिक खर्च बढ़ सकता है। इसीलिए महिलाओं को चाहिए कि वे ऐसी स्थिति आने से पहले ही सतर्क होकर धैर्य के साथ अपने बच्चों पर पूरा ध्यान दें और उन्हें काबू में रखें।
ईश्वर में आस्था
महिलाओं को ईश्वर में पूर्ण आस्था रखनी चाहिए। जिससे आप सहज होकर परिवार के दायित्व का पालन कर सकें। क्योंकि ईश्वर में आस्था के अभाव में आप पारिवारिक दायित्वों को आसानी से निर्वहन नहीं कर पाएंगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)