Nirjala Ekadashi 2022: निर्जला एकादशी पर आज करें ये काम, फिर देखें चमत्कार
Nirjala Ekadashi 2022: ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी कहा जाता है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। वहीं आज 10 जून 2022, दिन शुक्रवार को निर्जला एकादशी व्रत है।;
Nirjala Ekadashi 2022: ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी कहा जाता है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। वहीं आज 10 जून 2022, दिन शुक्रवार को निर्जला एकादशी व्रत है। मान्यता के अनुसार, निर्जला एकादशी व्रत के प्रभाव से मनुष्य को सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है और व्रती को मृत्यु के उपरांत स्वर्गलोग प्राप्त होता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से हमारी मनोकामना पूर्ण होती हैं। वहीं आप भी निर्जला एकादशी के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं निर्जला एकादशी के उपायों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2022: निर्जला एकादशी पर आज जरुर करें श्रीविष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, आपको मिलेंगे ये फायदे
मनोकामना पूर्ति के लिए आप निर्जला एकादशी के दिन आप भगवान विष्णु की पीले रंग के फूलों से पूजा अवश्य करें। इससे आपकी प्रत्येक मनोकामना पूरी हो सकती है। पीले रंग के फूल जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु जी को बेहद ही प्रिय हैं।
वहीं कर्ज मुक्ति के लिए एकादशी तिथि पर पीपल के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें। शास्त्रों के मुताबिक, पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही आपको धन लाभ भी होता है और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाती है।
भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आप निर्जला एकादशी के दिन पीले रंग के फल, कपड़े और अनाज भगवान विष्णु जी को अर्पित करें। पूजा के बाद आप इन सभी चीजों को गरीब लोगों में बांट दें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
परिजनों के सुखी जीवन के लिए एकादशी से अगले दिन अर्थात द्वादशी तिथि पर भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। वहीं आप इस दिन खीर में तुलसी के पत्ते डालकर भी भगवान विष्णु को अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में भगवान विष्णु की कृपा से शांति बनी रहेगी और परिजनों के बीच प्रेम और भाईचारा बना रहता है।
घर में सुख और शांति के लिए एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पास गाय के शुद्ध घी का दीपक जला दें और 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' मंत्र का जाप करें। तथा इसी मंत्र का जप करते हुए तुलसी की कम से कम 11 परिक्रमा करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है। तथा भगवान की कृपा से घर में किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता है।
वहीं गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए आप इस निर्जला एकादशी के दिन गायों की सेवा करें और उन्हें गुड़-चना तथा हरा चारा खिलाएं। तथा गायों को गर्म वस्त्र ओढ़ा दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसे लोगों के घर में धन -धान्य की वृद्धि होती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)