Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोगों में होती हैं ये खूबियां, इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम और प्रसिद्धि

Numerology: हर व्यक्ति जीवन में नाम और प्रसिद्धि पाना चाहता है। इसके लिए वह हरसंभव प्रयास भी करता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 1,10, 19 और 28 तारीख को होता है, वे लोग कुछ विशेष होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़ने के बाद जो अंक आता है, वह उसके जन्म का मूलांक होता है।;

Update: 2022-05-04 04:34 GMT

Numerology: हर व्यक्ति जीवन में नाम और प्रसिद्धि पाना चाहता है। इसके लिए वह हरसंभव प्रयास भी करता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 1,10, 19 और 28 तारीख को होता है, वे लोग कुछ विशेष होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़ने के बाद जो अंक आता है, वह उसके जन्म का मूलांक होता है। कहने का तात्पर्य है कि, जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक एक होता है। मूलांक एक का स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। सूर्यदेव को जीवन, शक्ति का कारक ग्रह और ऊर्जा का स्तोत्र माना जाता है। इसीलिए इस मूलांक के लोग जीवन में खूब उन्नति करते हैं। ऐसे लोग ईमानदार और जिम्मेदार भी होते हैं। इनमें मेहनत और लग्न कूट-कूट कर भरी होती है।

ये भी पढ़ें: Numerology: शनि देव की विशेष दृष्टि के कारण रहस्मयी होते हैं इस मूलांक के लोग, परिश्रम से लिखते हैं सफलता की कहानी

मूलांक एक वाले जातक स्वभाव से कोमल और सरल होते हैं। ऐसे व्यक्ति जो सोच लेते हैं उसे करने की पूरी क्षमता रखते हैं। समाज में पहचान बनाने वाले होते हैं और उनकी वाणी की मधुरता लोगों को इनकी ओर आकर्षित करती है। चाहें जितनी भी विकट परिस्थितियां हों, ये लोग परेशान न होते हुए सदैव प्रसन्नचित रहते हैं। ऐसे लोग सामाजिक होते हैं और लोगों से अकसर निकटता बनाए रखते हैं। कितनी भी कठिन परिस्थितियां क्यों ना हों, ये लोग आपको कभी भी परेशान होते हुए नजर नहीं आएंगे।

चुनौतियों का डटकर सामना करना इनका व्यक्तित्व होता है। इस मूलांक के लोगों के लिए 1, 10, 19 या 28 तारीख शुभ होती है। इन्हें कोई बड़ा काम करना है या कोई बड़ा कदम उठाना हो, जिसका आपके भविष्य से संबंध होता है। इन तारीखों में करना लाभकारी होता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News