सप्ताह में किस दिन कौनसी वस्तु खरीदनी अशुभ मानी जाती है, आप भी जानें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक कार्य को करने के लिए अलग-अलग दिन और वार निश्चित किए गए हैं। मान्यताओं के अनुसार यदि किसी कार्य को उचित दिन और उचित समय नहीं किया जाए तो उस कार्य को करने का आपके परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।;

Update: 2020-10-08 06:16 GMT

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक कार्य को करने के लिए अलग-अलग दिन और वार निश्चित किए गए हैं। मान्यताओं के अनुसार यदि किसी कार्य को उचित दिन और उचित समय नहीं किया जाए तो उस कार्य को करने का आपके परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जहां एक तरफ शुभ दिन में की गई शॉपिंग और कार्य बरकत देता है वहीं दूसरी तरफ अशुभ दिन में की गई शॉपिंग और कार्य व्यक्ति को हानि पहुंचाता है। इसलिए हमेशा दिन देखकर ही किसी भी सामान की शॉपिंग करनी चाहिए। लेकिन बहुत ही कम लोगों को इसके बारे में पता होता है कि किस दिन किस वस्तु की शॉपिंग करनी चाहिए और किस वस्तु की शॉपिंग नहीं करनी चाहिए। तो आइए आप भी जानें ज्योतिषी विजयपाल शास्त्री के अनुसार किस वार में क्या चीज नहीं खरीदनी। ताकि आप भी शुभ दिन देखकर सामान की खरीदारी कर सकें।

वास्तु के अनुसार, कुछ दिन या वार ऐसे होते हैं जिनमे कुछ सामान खरीदना वर्जित होता है। आपको रविवार से शनिवार तक सप्ताह के सभी दिनों में क्या-क्या नहीं खरीदना चाहिए।

रविवार को क्या न खरीदें

रविवार का दिन सूर्य ग्रह का दिन होता है, इस दिन लोहे का सामान, फर्नीचर, हार्डवेयर का सामान, गार्डनिंग का सामान, घर बनाने का सामान और व्हीकल एसेसरीज नहीं खरीदनी चाहिए। रविवार के दिन इन्हें अशुभ माना जाता है।

सोमवार को क्या न खरीदें

सोमवार चंद्र ग्रह का दिन होता है। इसलिए इस दिन कॉपी-किताबें, अनाज, कला में प्रयोग होने वाली वस्तुएं जैसे संगीत या खेल का सामान, फॉर व्हीलर और मोबाइल या कंप्यूटर आदि नहीं खरीदने चाहिए।

मंगलवार को क्या ना खरीदें

मंगलवार मंगल ग्रह का दिन होता है। इस दिन पर्स, तिजोरी, सजावट का सामान, जुते, लोहे का सामान, फर्नीचर और मोबाइल खरीदना शुभ नहीं होता इसलिए इस दिन इनकी खरीदारी करने से बचें।

बुधवार को क्या न खरीदें

बुधवार का दिन, बुध ग्रह का दिन होता है, इसलिए इस दिन बर्तन, चावल, दवाइयां, ज्वलनशील उत्पाद जैसे लकड़ियां गैस, एक्वेरियम आदि खरीदना अशुभ होता है।

गुरुवार को क्या न खरीदें

गुरुवार का दिन गुरु ग्रह का दिन होता है। इस दिन आंखों से संबंधित कोई भी सामान, धारदार वस्तु, बर्तन और पानी से जुडी कोई भी चीज खरीदना अशुभ होता है।

शुक्रवार को क्या न खरीदें

शुक्रवार शुक्र ग्रह का दिन होता है। इस दिन प्रॉपर्टी, रसोईघर एवं इलेक्ट्रॉनिक का सामान, वाहन और पूजा-पाठ का सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। यह सामान क्रय करना इस दिन अशुभ होता है।

शनिवार को क्या न खरीदें

शनिवार शनि ग्रह का दिन होता है, इस दिन अनाज, मसाले, पर्स, अलमारी, धारदार वस्तुएं, प्रॉपर्टी, रसोई संबंधी वस्तुएं और लाल रंग की चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इस दिन इन वस्तुओं को खरीदकर घर में लाना अशुभ माना जाता है।

Tags:    

Similar News