Onam 2023: इस दिन मनाया जाएगा ओणम का त्योहार, जानें मुहूर्त और महत्व
Onam 2023: ओणम पर्व दक्षिण भारत (South India) में काफी बड़ा त्योहार माना जाता है। बता दें कि ये पर्व विशेष रूप से केरल में मनाया जाता है। आइए, जानते हैं कि इस साल कब मनाया जाएगा ओणम का त्योहार और क्या है इसका महत्व...;
Onam 2023: ओणम पर्व दक्षिण भारत में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से केरल में मनाया जाता है। मलयालम कैलेंडर के मुताबिक, चिंगम माह में जब थिरुवोणम नक्षत्र प्रबल स्थिति में होता है, उसी दिन ओणम का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ये पर्व हर साल मनाया जाता है। वहीं, मलयालम कैलेंडर के पहले महीने में ये पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने ओणम के शुभ अवसर पर आते हैं। राजा के आने की खुशी में 10 दिनों तक इस त्योहार को केरल के लोग मनाते हैं। आइए, जानते हैं कि इस साल कब मनाया जाएगा ओणम का त्योहार और क्या है इसका महत्व...
ओणम 2023 शुभ तिथि
मलयालम पंचांग की मानें तो इस साल थिरुवोणम नक्षत्र 29 अगस्त रात्रि 02 बजकर 43 मिनट से शुरू हो रहा है। वहीं इस तिथि का समापन 29 अगस्त को 11 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे मेें देखें तो ओणम का पर्व 29 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें... इन मंत्रों के जाप से होगी धन की वर्षा, मां लक्ष्मी का रहेगा आशीर्वाद
क्या है ओणम पर्व का महत्व
ओणम का त्योहार मलयालम कैलेंडर के चिंगम मास में मनाया जाता है। इस पर्व को भगवान विष्णु द्वारा लिए गए वामन अवतार लिए जाने की खुशी में मनाया जाता है। इसके साथ ही दैत्य राज महाबली के पाताल लोक से धरती लोक पर आने की खुशी में मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस दिन राजा महाबली प्रत्येक मलयाली के घर पर जाकर अपनी प्रजा से मिलते हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।