Padmini Ekadashi 2020 Date : पद्मिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो हो सकता है आपका सर्वनाश

Padmini Ekadashi 2020 Date : पद्मिनी एकादशी (Padmini Ekadashi) के दिन आपको कुछ कार्य भूलकर भी नहीं करने चाहिए और यदि आप यह कार्य करते हैं तो आपको भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो काम जो आपको पद्मिनी एकादशी के नहीं करने चाहिए।;

Update: 2020-09-17 10:55 GMT

Padmini Ekadashi 2020 Date : पद्मिनी एकादशी अधिक मास में पड़ने वाली एकादशी है। इसलिए इस एकादशी (Ekadashi) को अधिक महत्व दिया जाता है। पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा (Lord Vishnu Puja) की जाती है। लेकिन इस दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित माना गया है और यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तो आइए जानते हैं पद्मिनी एकादशी के दिन क्या न करें।

पद्मिनी एकादशी पर क्या न करें (Padmini Ekadashi Per Kya Na Kare)

1. पद्मिनी एकादशी के दिन आपको न तो झूठ बोलना चाहिए और न हीं किसी की निंदा करनी चाहिए।

2. आपको इस दिन भूलकर भी किसी को अपशब्द भी नहीं कहने चाहिए।

3. इस दिन आपको चावलों का सेवन भी भूलकर नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस दिन चावलों का सेवन वर्जित माना गया है।

4.पद्मिनी एकादशी के दिन आपको किसी भी प्रकार से अपने घर के बुजुर्गों का न तो दिल दुखाना चाहिए और न हीं उनका अपमान करना चाहिए।

5. इस दिन आपको भोजन में लहसून और प्याज का प्रयोग भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

6. पद्मिनी एकादशी के दिन आपको किसी पशु या पक्षी को न तो मारना चाहिए और न हीं सताना चाहिए।

7. आपको इस दिन शारीरीक संबंध भी बिल्कुल नहीं बनाने चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको भगवान विष्णु के क्रोध का सामना करना पड़ेगा।

8. पद्मिनी एकादशी के दिन आपको किसी निर्धन व्यक्ति को अपने घर से खाली हाथ बिल्कुल भी नहीं जाने देना चाहिए।

9. यह एकादशी अधिक मास में पड़ती है। इसलिए भूलकर भी इस दिन कोई नई चीज घर में बिल्कुल भी न लाएं।

10. पद्मिनी एकादशी के किसी ब्राह्मण का आपको भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए। 

Tags:    

Similar News