Padmini Ekadashi 2020 Date : पद्मिनी एकादशी व्रत उद्यापन विधि

Padmini Ekadashi 2020 Date : पद्मिनी एकादशी 27 सितंबर 2020 (Padmini Ekadashi 27 September 2020) को मनाई जाएगी। यह एकादशी पुरुषोतम मास में पड़ रही है।इसी कारण से पद्मिनी एकादशी के उद्यापन करने से सभी एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat) का कई गुना फल प्राप्त होगा और साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होगी तो आइए जानते हैं पद्मिनी एकादशी व्रत उद्यापन विधि।;

Update: 2020-09-18 11:12 GMT

Padmini Ekadashi 2020 Date :पद्मिनी एकादशी (Padmini Ekadashi) अधिक मास में पड़ने वाली एकादशी मानी जाती है। इसी कारण से इस एकादशी का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आप पद्मिनी एकादशी व्रत का उद्यापन (Padmini Ekadashi vrat Ka Udyapan) करते हैं तो आपको अपने सभी एकादशी व्रतों का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

पद्मिनी एकादशी व्रत उद्यापन विधि (Padmini Ekadashi Vrat Udyapan Vidhi)

1. कोई भी व्रत बिना उद्यापन के संपूर्ण नहीं माना जाता। इसलिए आपको अपने व्रत छोड़ने से पहले उसका उद्यापन अवश्य करना चाहिए।

2.पद्मिनी एकादशी के व्रत का उद्यापन करने के लिए 12 ब्राह्मणों को पत्नी सहित निमंत्रित किया जाता है| इसलिए आप भी इन्हें आदर सहित आमंत्रित करें।

3. इन 12 ब्राह्मणों और उनकी पत्नियों के साथ ही एक आचार्य और उनकी पत्नी को भी उद्यापन के लिए आमंत्रित किया जाता है।

4.इसके बाद पद्मिनी एकादशी के उद्यापन में तांबे के कलश में चावल भरकर रखें।

5.कलश में चावल भरने के बाद ष्टदल कमल बनाकर भगवान विष्णु और लक्ष्मी का षोडशोपचार पूजन करें। यह सब पूजन की प्रक्रिया आचार्य के द्वारा संपन्न कराई जाती है।

6.भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के बाद हवन अवश्य करें। क्योंकि हवन के बिना उद्यापन अधूरा माना जाता है। 

7. प्रत्येक हवन के साक्षी सभी देवी-देवता, यक्ष, नाग आदि होते हैं। इसलिए हवन में इनके नाम की भी आहूति डालें।

8. हवन के द्वारा सभी देवी देवताओं को अपना भाग प्राप्त होता है। इसलिए उद्यापन में हवन अवश्य करें।

9. इसके बाद सभी ब्राह्मण और उनकी पत्नियों सहित आचार्य और उनकी पत्नी को फलाहार भोजन कराएं।

10.भोजन के बाद सभी ब्राह्मण और उनकी पत्नियों सहित आचार्य जी और उनकी पत्नी को भी वस्त्र और अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दक्षिणा दें।  

Tags:    

Similar News