Padmini Ekadashi 2020 Kab Hai : पद्मिनी एकादशी व्रत के नियम

Padmini Ekadashi 2020 Kab Hai : पद्मिनी एकादशी के व्रत के नियमों का जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है। क्योंकि इन नियमों को जाने बिना आप पद्मिनी एकादशी का व्रत (Padmini Ekadashi Vrat) पूर्ण नहीं कर सकते तो आइए जानते हैं पद्मिनी एकादशी व्रत के नियम (Padmini Ekadashi Vrat Niyam);

Update: 2020-09-18 09:52 GMT

Padmini Ekadashi 2020 Kab Hai : पद्मिनी एकादशी 27 सितंबर 2020 (Padmini Ekadashi 27 September 2020) को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा (Lord Vishnu Puja) और व्रत किया जाता है। लेकिन पद्मिनी एकादशी के व्रत के भी कुछ नियम हैं जिनका पालन करना आपके लिए अत्यंत ही आवश्यक है तो आइए जानते हैं पद्मिनी एकादशी व्रत के नियम।

पद्मिनी एकादशी व्रत के नियम (Padmini Ekadashi Vrat Ke Niyam)

1.यदि आप पद्मिनी एकादशी का व्रत कर रहे हैं तो आपको पद्मिनी एकादशी के व्रत के नियमों का पालन दशमी तिथि से ही करना चाहिए।

2. पद्मिनी एकादशी पर किसी पवित्र नदी में स्नान अवश्य करें। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो अपने नहाने के पानी में ही गंगाजल डालकर स्नान करें।

3. आपको इस दिन भगवान विष्णु की पूजा से पहले व्रत का संकल्प अवश्य लेना चाहिए।

4.इस दिन आपको भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करनी चाहिए और उन्हें तुलसी दल अवश्य अर्पित करना चाहिए।

5. पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन पीले रंग की वस्तुओं से ही करें।

6. इस दिन भूलकर भी आपको अपने घर में चावलों में प्रयोग नहीं करना चाहिए।

7. यदि आप पद्मिनी एकादशी का व्रत न भी कर सकें तो आपको इस दिन पद्मिनी एकादशी की कथा अवश्य ही पढ़नी या सुननी चाहिए।

8.पद्मिनी एकादशी के व्रत का पारण दूसरे दिन यानी द्वादशी तिथि को किया जाता है। इसलिए पद्मिनी एकादशी के व्रत का पारण द्वादशी तिथि को ही करें।

9. अपने व्रत का पारण करने से पहले किसी ब्राह्मण को भोजन अवश्य कराएं और उसे अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दक्षिणा दें।

10. व्रत का पारण करते समय भगवान विष्णु से किसी भी गलती के लिए क्षमा याचना अवश्य करें।   

Tags:    

Similar News