Padmini Ekadashi 2020 Mein Kab Hai:पद्मिनी एकादशी पर जरूर रखें ये सावधानियां, नहीं तो भगवान विष्णु हो सकते हैं आपसे नाराज

Padmini Ekadashi 2020 Mein Kab Hai: शास्त्रों के अनुसार पद्मिनी एकादशी (Padmini Ekadashi) पुरुषोतम मास में पड़ने वाली एकादशी है। इसलिए इस एकादशी (Ekadashi) को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। लेकिन इस दिन आपको कुछ विशेष सावधानियां अवश्य रखनी चाहिए नहीं तो आपको भगवान विष्णु के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।;

Update: 2020-09-20 13:05 GMT

Padmini Ekadashi 2020 Mein Kab Hai: पद्मिनी एकादशी 27 सितंबर 2020 (Padmini Ekadashi 27 September 2020) को मनाई जाएगी। अधिक मास में पड़ने वाली यह एकादशी बहुत ही लाभकारी मानी जाती है। इस दिन भवगना विष्णु की पूजा और व्रत किया जाता है। लेकिन पद्मिनी एकादशी पर आप कुछ सावधानियां नहीं अपनाते तो आपको भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूर्ण कृपा प्राप्त नहीं होगी और यदि आप इन सावधानियों के बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं पद्मिनी एकादशी की सावधानियां।

पद्मिनी एकादशी की सावधानियां (Padmini Ekadashi Ki Savdhaniya)

1.पद्मिनी एकादशी के दिन चावल का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।क्योंकि इस दिन चावल का प्रयोग करना निषेध माना गया है।

2. यदि आप पद्मिनी एकादशी का व्रत कर रहे हैं तो आपको इस दिन दांतुन से दांत नहीं साफ करने चाहिए। क्योंकि इस दिन पेड़ की टहनियां तोड़ना वर्जित माना जाता है।

3. इस दिन आपको पान का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि पान के सेवन से रजोगुण में बढ़ोतरी होती है।

4.पद्मिनी एकादशी के दिन यदि आप व्रत रखते हैं तो आपको किसी भी प्रकार से क्रोध बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

5. इस दिन आपको रात्रि में सोना नहीं चाहिए बल्कि आपको पद्मिनी एकादशी के दिन रात्रि जागरण करना चाहिए।

6.पद्मिनी एकादशी के दिन न तो झूठ बोलें और न हीं किसी की निंदा करें।

7. इस दिन आपको किसी भी पशु या पक्षी को न तो सताना चाहिए और न हीं मारना चाहिए।

8. पद्मिनी एकादशी के दिन घर में मांस मदिरा का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं।

9.यदि आप पद्मिनी एकादशी का व्रत करते हैं तो आपको इस दिन जमींन पर ही सोना चाहिए।

10. इस दिन किसी भी बुजुर्ग,निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण का अपमान भूलकर भी न करें।  

Tags:    

Similar News