सौभाग्य के प्रतिक कहलाते हैं ये पालतू जानवर, घर में आते ही शुरू होने लगती है पैसों की बरसात!
कुछ जानवर ऐसे भी होते हैं जिन्हें अगर आप अपने घर में रखते हैं और उनका पालन-पोषण करते हैं तो आपको तरक्की, धन-दौलत और सुख-शांति जैसे लाभ होते हैं।;
आज के समय में ज्यादातर लोग घर में पालतू जानवरों को पालना पसंद करते हैं। इनके साथ अपना ज्यादा से ज्यादा समय भी गुजारते हैं और काफी अच्छा महसूस करते हैं। अगर धार्मिक शास्त्रों को देखा जाए तो इनमें पशु और पक्षियों की सेवाएं करने के बारे में खास जानकारी दी गई है। इनमें से कुछ जानवर ऐसे हैं जिन्हें अगर आप अपने घर में रखते हैं और उनका पालन-पोषण करते हैं तो आपको कई तरह से तरक्की हासिल हो सकती है। इतना ही नहीं, घर में धन-दौलत, सुख-शांति जैसा लाभ भी आपको साफ नजर आने लगता है। आज हम आपको उन्हीं पशुओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो सौभाग्यशाली मानें जाते हैं...
खरगोश
शास्त्रों मेें खरगोश को पालना करना और उसे घर में रखना काफी अच्छा माना जाता है। इससे घर की नकारात्मकता दूर होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। हर तरह की बुरी नजरों से बचाव हो सकता है। खरगोश एक सौभाग्यशाली जानवर माना जाता है। इसके होने से धन लाभ भी होता है।
कछुआ
ऐसे कई लोग हैं जो अपने घर में कछुआ पालना पसंद करते हैं। शास्त्रों में भी इसे घर में रखना काफी अच्छा माना गया है। जो व्यक्ति अपने घर में कछुआ का रख रखा करते हैं उन्हें कई तरह से धन लाभ होता है। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है। कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इसलिए कछुए का पालन पोषण करना बेहद लाभदायक होता है।
मछली
घर में मछली को पालन भी सौभाग्यशाली होता है। मछली का संबंध मां लक्ष्मी से किया जाता है। इसलिए अगर आप मछली को पालते हैं तो आपको कई तरह से धन लाभ होने का योग रहता है। इतना ही नहीं घर सभी नेगेटिविटी भी दूर हो सकती है। घर में सुनहरे और काले रंग की मछलियां रखें, इन्हें लाभदायक माना जाता है।
कुत्ता
ज्यादातर लोग अपने घर में कुत्ता पालते हैं। शास्त्रों में इसे सौभाग्यशाली माना जाता है। अगर आप घर में कुत्ते को नहीं पाल सकते हैं तो रोजाना किसी भी कुत्ते को खाना जरूर खिलाएं। आपको कई तरह से लाभ होगा और कुंडली दोष से मुक्ति मिल सकेगी।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।