Phulera Dooj 2021 Date : फुलेरा दूज के दिन किस लग्न में करें विवाह, एक क्लिक कर जानें शुभ मुहूर्त
- फुलेरा दूज (Phulera Dooj) साल 2021 में 15 मार्च 2021 (15 March 2021) दिन सोमवार (Somvar) को मनाई जाएगी।
- फुलेरा दूज के दिन शादी-विवाह(Shadi-vivah) समेत सभी प्रकार के मांगलिक कार्य करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है।
- फुलेरा दूज के दिन को अबूझ और स्वयं सिद्ध मुहूर्त कहा जाता है।
;
Phulera Dooj 2021 Date : फुलेरा दूज का त्योहार (Phulera Dooj Festival) प्रत्येक साल फाल्गनु मास (Phalgun mass) में शुक्ल की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए किसी भी प्रकार के मुहूर्त देखने की जरुरत ही नहीं होती। फुलेरा दूज साल 2021 में 15 मार्च 2021 (15 March 2021) दिन सोमवार को मनाई जाएगी। फुलेरा दूज के दिन शादी-विवाह (Shadi-vivah) समेत सभी प्रकार के मांगलिक कार्य करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन को अबूझ और स्वयं सिद्ध मुहूर्त कहा जाता है। तो आइए जानते हैं फुलेरा दूज 2021 के विवाह मुहूर्त पंचांग के बारे में और इस फुलेरा दूज के दिन विवाह के लिए कौनसी लग्न है सबसे शुभ।
ये भी पढ़ें : Parshuram Jayanti 2021 : यह है परशुराम जयंती की तारीख और शुभ मुहूर्त
फुलेरा दूज 2021 शुभ मुहूर्त
द्वितीया तिथि प्रारंभ | 14 मार्च 2021, शाम 05 बजकर 10 मिनट पर |
द्वितीया तिथि समाप्त | 15 मार्च 2021, शाम 06 बजकर 49 मिनट पर |
फुलेरा दूज के दिन विवाह का शुभ मुहूर्त (Phulera Dooj Vivah Shubh Muhurat)
फुलेरा दूज (Phulera Dooj) के दिन विवाह का शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 34 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस दिन अगर हम तिथि की बात करें तो इस दिन द्वितीया और तृतीया तिथि दोनों ही पड़ रही हैं और अगर हम शुभ नक्षत्र की बात करें तो फुलेरा दूज पर पूरे दिन रेवती नक्षत्र रहेगा। वहीं अगर हम इस दिन शुभ लग्न की बात करें तो इस दिन वृषभ लग्न 09 बजकर 34 मिनट से 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगा वहीं सिंह लग्न शाम 04 बजकर 02 मिनट से शाम 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा, वृश्चिक लग्न रात्रि 10 बजकर 56 मिनट से रात्रि 01 बजकर 12 मिनट तक रहेगी और वहीं एक अन्य लग्न कुंभ अगले दिन सुबह 04 बजकर 59 मिनट से सुबह 06 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। श्रीराम कथा प्रवक्ता पंडित उमाशंकर भारद्वाज के अनुसार ये सभी लग्न स्थायी लग्न मानी जाती है। जिसमें विवाह (Vivah) करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें : Vashikaran : किसी भी महिला को ऐसे करें अपने वश में, जानिए मंत्र और प्रयोगविधि
फुलेरा दूज 2021 का पंचांग (Phulera Dooj 2021 Panchang)
तिथि | शाम 06 बजकर 49 मिनट तक द्वितीया तत्पश्चात तृतीया |
तिथि दिन | सोमवार |
माह | फाल्गुन मास |
सर्वार्थ सिद्धि योग | सुबह 7 बजकर 11 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक |
नक्षत्र | रेवती |
योग | शुक्ल |
करण | कौलव |
चंद्रमा | 16 मार्च 2021 की सुबह 04 बजकर 43 मिनट तक मीन राशि उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। |
सूर्य | मीन राशि में |
अभिजित मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक |
अमृत काल मुहूर्त | सुबह 02 बजकर 05 मिनट से सुबह 03 बजकर 51 मिनट तक |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 05 बजकर 03 मिनट से सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक |
राहुकाल | सुबह 08 बजकर 08 मिनट से सुबह 09 बजकर 37 मिनट तक |
सूर्योदय | सुबह 06:39 बजे |
सूर्यास्त | शाम 06:32 बजे |
फुलेरा दूज का महत्व (Phulera Dooj Importance)
शास्त्रों में फुलेरा दूज को बहुत अधिक महत्व दिया जाता। ऐसी मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन फूलों की बरसाकर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के प्रेम को गोपियों ने स्वीकृति दी थी। इतना ही नहीं फुलेरा दूज के दिन शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्यों को बहुत महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि इस दिन विवाह के लिए कोई भी मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस विवाह करने वाले लोगों को वैवाहिक जीवन हमेशा सुखमयी रहता है और पति और पत्नी के बीच में भी प्रेम हमेशा ही बरकरार रहता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)