Phulera Dooj 2022: फुलेरा दूज कब है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Phulera Dooj 2022: साल 2022 में फुलेरा दूज कब है। पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या है, फुलेरा दूज की पूजा विधि क्या है, द्वितीया तिथि कब शुरू होगी और कब समाप्त होगी।;

Update: 2022-02-18 04:55 GMT

Phulera Dooj 2022: साल 2022 में फुलेरा दूज कब है। पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या है, फुलेरा दूज की पूजा विधि क्या है, द्वितीया तिथि कब शुरू होगी और कब समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: मनवांछित वर की प्राप्ति के लिए कन्या करें ये काम, जानें अच्छा पति प्राप्त करने का मंत्र, टाइम और विधि

हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन फुलेरा दूज मनायी जाती है। फुलेरा दूज का पर्व लगभग उत्तर भारत के सभी क्षेत्रों में मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। यह त्योहार होली से कुछ दिन पहले मनाया जाता है। यह पर्व हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करने का विशेष महत्व है।

फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी के मंदिरों में जाकर गुलाल लगाने की विशेष परंपरा है। इस दिन भजन कीर्तन करने हुए रात्रि जागरण करना चाहिए। इस दिन पूरे विधि विधान के साथ श्रीकृष्ण और राधा जी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

फुलेरा दूज के दिन श्रीकृष्ण और राधा जी का पूरा श्रृंगार करें और राधा कृष्ण को सुगंधित फूलों से सजाकर अबीर-गुलाल लगाकर उनका पूजन करें। इसके बाद प्रसाद के रुप में सफेद मिठाई, पंचामृत और मिश्री अर्पित करें। इसके बाद श्रृंगार की सभी वस्तुएं दान करें और प्रसाद वितरण करें।

ये भी पढ़ें: Maha Shivratri 2022: पंचग्रही योग के साथ महाशिवरात्रि पर बन रहें ये संयोग, जानें शिव कृपा पाने के लिए किस शुभ मुहूर्त में करें महादेव की पूजा

फुलेरा दूज 2022 शुभ मुहूर्त

फुलेरा दूज तिथि

 वर्ष 2022 में फुलेरा दूज का पर्व 04 मार्च, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।

द्वितीया तिथि शुरु

 03 मार्च रात्रि 09:35 बजे से

द्वितीया तिथि समाप्त 

04 मार्च रात्रि 08:20 बजे

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News