Pitru Paksha 2020 Calendar/ पितृ पक्ष 2020 कैलेंडर
Pitru Paksha 2020 Calendar : पितृ पक्ष का कैलेंडर जानकर आप सही समय पर अपने पित्तरों का श्राद्ध (Pitra Sharad) कर पाएंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे तो चलिए जानते हैं पितृ पक्ष का कैलेंडर (Pitru Paksha Calendar);
Pitru Paksha 2020 Calendar : पितृ पक्ष 1 सितंबर 2020 (Pitru Paksha 1 September 2020) से प्रारंभ हो रहा है। यह वह समय होता है जब लोग अपने पित्तरों का तर्पण और उनका श्राद्ध करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको पितृ पक्ष में अपने पित्तरों का श्राद्ध किस समय पर करना चाहिए। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं पितृ पक्ष का कैलेंडर।
पितृ पक्ष कैलेंडर 2020 (Pitru Paksha Calendar 2020)
तिथि | पूर्णिमा |
दिन | मंगलवार |
माह | भाद्रपद मास |
रवि योग | सुबह 5 बजकर 59 मिनट से शाम 4 बजकर 38 मिनट तक |
अभिजित मुहूर्त मुहूर्त | सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक |
नक्षत्र | धनिष्ठा |
योग | अतिगण्ड |
करण | विष्टि |
चंद्रमा | कुंभ राशि |
सूर्य राशि | सिंह राशि |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 6 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजकर 54 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 11 बजकर 58 मिनट से अगले दिन रात 12 बजकर 44 मिनट तक |
राहुकाल | दोपहर 03 बजकर 32 मिनट से शाम 05 बजकर 07 मिनट तक |
सूर्योदय | 05:59 ए एम |
सूर्यास्त | 06:42 पी एम |
पितृ पक्ष के दिन ग्रह स्थिति (Pitru Paksha Ke Din Grah Stithi)
पितृ पक्ष के दिन ग्रह स्थिति की बात करें तो इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में रहेगा।वहीं यदि सूर्य की बात करें तो सूर्य सिंह राशि में, मंगल मेष राशि में, शुक्र कर्क राशि में,राहु मिथुन राशि में, गुरु और केतु धनु राशि में, बुध कन्या राशि में, और शनि अपनी स्वंय की राशि मकर में गोचर करेंगे। इस समय में ज्यादातर ग्रह अपनी ही राशि या मित्र राशि में है। जिसकी वजह से यह आपको पित्तरों के श्राद्ध का कई गुना फल प्राप्त हो सकता है।