Pitru Paksha 2020 Mein Kab Hai : पितृ पक्ष में क्या करें और क्या न करें
Pitru Paksha 2020 Mein Kab Hai : पितृ पक्ष में क्या करें और क्या न करें यह जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है। जिससे आप पितृ पक्ष (Pitru Paksha) में होने वाली गलतियों से बच सकें और पित्तरों (Pitra) का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त कर सके तो चलिए जानते हैं पितृ पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।;
Pitru Paksha 2020 Mein Kab Hai : पितृ पक्ष 1 सितंबर 2020 (Pitru Paksha 1 September 2020) से प्रारंभ हो रहे है। यह वह समय होता है जब हम पित्तरों का तर्पण (Pitru Tarpan) और उनका श्राद्ध करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई हमें बातों का विशेष ध्यान रखना होता है तो आइए जानते हैं पितृ पक्ष में क्या करें और क्या न करें।
पितृ पक्ष में क्या करें (Pitru Paksha Mein Kya Kare)
1.पितृ पक्ष में पित्तरों का तर्पण और उनका श्राद्ध अवश्य करना चाहिए। क्योंकि इस समय पर पित्तर धरती पर उपस्थित होते हैं।
2. इस समय में आपको अपने घर की अच्छी तरह से सफाई अवश्य करनी चाहिए।
3. पित्तरों का श्राद्ध उनकी मृत्यु तिथि पर ही करना चाहिए।
4.श्राद्ध के लिए किसी योग्य ब्राह्मण को घर पर बुलाना चाहिए और उसे विधिवत श्राद्ध कर्म कराना चाहिए।
5.पितृ पक्ष में गाय, कुत्ते और कौए को भोजन अवश्य कराना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से पित्तरों को हमारे द्वारा दिया गया भोजन प्राप्त होता है।
6.आपको इस समय में अपने घर निर्धन लोगो के बीच में अपने पित्तरों के नाम से दान अवश्य करना चाहिए।
7. पितृ पक्ष में पित्तरों के श्राद्ध के बाद भांजे को भोजन अवश्य कराएं और उससे दक्षिणा देकर आशीर्वाद अवश्य लें।
8. यदि संभव हो सके तो पितृ पक्ष में गया जी या हरिद्वार जाकर ही पित्तरों का श्राद्ध करें।
9. आप जिस भी व्यक्ति का श्राद्ध कर रहे हैं उसके पसंद का भोजन का अवश्य बनाएं।
10.पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन अवश्य कराना चाहिए और उन्हें अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दक्षिणा अवश्य देनी चाहिए।
पितृ पक्ष में क्या न करें (Pitru Paksha Mein Kya Na Kare)
1.पितृ पक्ष में भूलकर भी अपने पित्तरों का अपमान न करें नहीं तो आपको अपने पित्तरों के क्रोध का सामना करना पड़ेगा।
2.आपको पितृ पक्ष में पित्तरों का श्राद्ध कर्म अवश्य करना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते तो आपको पित्तरों का श्राप लगेगा।
3. पितृ पक्ष में घर पर आए किसी निर्धन व्यक्ति का बिल्कुल भी अपमान न करें क्योंकि इस समय में पितृ किसी भी रूप में आ सकते हैं।
4. आपको श्राद्ध का भोजन केले पत्ते पर नहीं रखना चाहिए और न हीं किसी ब्राह्मण को केले के पत्ते पर भोजन कराना चाहिए।
5. पितृ पक्ष में लोहे की वस्तुओं का प्रयोग निषेध माना गया है। इसलिए किसी भी रूप में लोहे की वस्तु का प्रयोग बिल्कुल भी न करें।
6. इस समय में आपको इत्र या किसी सुंगधित वस्तु का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।
7. पितृ पक्ष में आपको घर पर कलेश बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे पितृ नाराज हो जाते हैं।
8. आपको इस समय में अपने घर पर मांस और मदिरा का सेवन भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
9. पितृ पक्ष में आपको किसी भी पशु या पश्री को न तो मारना चाहिए और न हीं सताना चाहिए।
10. आपको इस समय में किसी भी ब्राह्मण या बुजुर्ग का अपमान तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।