Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष में करें इन चीजों का दान, मिलेगा पितृों का आशीर्वाद
Pitru Paksha 2022: श्राद्ध में अपने पितृों का तर्पण करने के साथ ही दान करना भी जरुरी बताया गया है। शास्त्रों में ऐसी पांच चीजें बतायी गई हैं, जिनका पितृ पक्ष में दान जरुर करना चाहिए। तो आइए जानते हैं श्राद्ध में किन चीजों का दान करना चाहिए।;
Pitru Paksha 2022: श्राद्ध में अपने पितृों का तर्पण करने के साथ ही दान करना भी जरुरी बताया गया है। शास्त्रों में ऐसी पांच चीजें बतायी गई हैं, जिनका पितृ पक्ष में दान जरुर करना चाहिए। तो आइए जानते हैं श्राद्ध में किन चीजों का दान करना चाहिए।
वस्त्र
श्राद्ध के समय पितृों के निमित्त वस्त्र दान करने से आपके घर पर पितृों की कृपा सदैव बनी रहती है। श्राद्ध में धोती-कुर्ता या सलवार कमीज का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। गरुड़ पुराण में भी श्राद्ध के दौरान वस्त्र दान करने के बारे में जिक्र किया गया है।
काले तिल
श्राद्ध में काले तिल का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप किसी अन्य चीज का दान ना कर पाएं तो आप काले तिल से तर्पण और उनका दान जरुर करें। काले तिल को शनिमहाराज का प्रतीक भी माना जाता है और वहीं मान्यता के अनुसार काले तिल श्रीहरि भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय माने जाते हैं।
चांदी
पुराणों में पितृों का निवास चंद्रमा में बताया गया है। वहीं चांदी का संबंध भी चंद्रमा से माना जाता है। इसीलिए पितृ पक्ष में चांदी से बना हुआ आभूषण या अन्य कोई वस्तु दान करने से पितृों की आत्मा को तृप्ति मिलती है और वे शांत होते हैं। तथा वे प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद देते हैं।
गुड़ और नमक
शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि, पितृ पक्ष के दौरान गुड़ और नमक का दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और ऐसा करने से गृह क्लेश का निवारण भी होता है। तथा घर में सुख-शांति बनी रहती है।
जूते-चप्पल
पितृ पक्ष में जूते-चप्पल का दान करना भी शुभ माना जाता है। अपने पितृों की प्रसन्नता के लिए जरुरतमंद लोगों को जूते-चप्पल का दान अवश्य करना चाहिए।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)