Pitru Paksha Shradh 2023: कल से शुरू होगा पितृपक्ष, जानें पूर्णिमा श्राद्ध से अमावस्या श्राद्ध की शुभ तिथियां

Pitru Paksha Shradh 2023: पितृ पक्ष की शुरुआत कल से हो रही है। कल भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि है। तो आइए जानते हैं प्रथम श्राद्ध से लेकर अमावस्या श्राद्ध की शुभ तिथियों के बारे में...;

Update: 2023-09-28 08:59 GMT

Pitru Paksha Shradh 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, कल यानी 29 सितंबर, 2023 दिन शुक्रवार से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है और इसकी समाप्ति 14 अक्टूबर, 2023 दिन शनिवार को हो जाएगी। सनातन धर्म में पितृपक्ष का बहुत ही अधिक महत्व माना गया है। इस दौरान पितरों को तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि नाराज पितरों को खुश करने का सबसे अच्छा मौका पितृपक्ष ही होता है। आज इस खबर में जानेंगे पितृपक्ष की शुभ तिथियों के बारे में इसके साथ ही शुभ तर्पण की विधि भी जानेंगे।

पितृपक्ष 2023 शुभ तिथियां

हिंदू पंचांग के अनुसार, पितृपक्ष की शुरुआत 29 सितंबर, 2023 दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर इसकी समाप्ति 30 सितंबर, 2023 दिन शनिवार दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होगी।

पितृपक्ष में अनुष्ठानों के लिए शुभ मुहूर्त 29 सितंबर दोपहर को 11 बजकर 47 मिनट से लेकर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी मुहूर्त 12 बजकर 45 से लेकर 1 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें- Diwali 2023: भगवान राम के साथ रावण की भी होती है पूजा, प्रसाद नहीं बल्कि शर्त पूरी करने पर मिलते हैं दर्शन

पितृपक्ष में श्राद्ध की शुभ तिथियां

29 सितंबर 2023- शुक्रवार- पूर्णिमा श्राद्ध

30 सितंबर 2023- शनिवार- द्वितीया श्राद्ध

01 अक्टूबर 2023- रविवार- तृतीया श्राद्ध

02 अक्टूबर 2023- सोमवार- चतुर्थी श्राद्ध

03 अक्टूबर 2023- मंगलवार- पंचमी श्राद्ध

04 अक्टूबर 2023- बुधवार- षष्ठी श्राद्ध

05 अक्टूबर 2023- गुरुवार सप्तमी श्राद्ध

06 अक्टूबर 2023- शुक्रवार- अष्टमी श्राद्ध

07 अक्टूबर 2023- शनिवार- नवमी श्राद्ध

08 अक्टूबर 2023- रविवार- दशमी श्राद्ध

09 अक्टूबर 2023- सोमवार- एकादशी श्राद्ध

10 अक्टूबर 2023, मंगलवार- मघा श्राद्ध

11 अक्टूबर 2023- बुधवार- द्वादशी श्राद्ध

12 अक्टूबर 2023- गुरुवार- त्रयोदशी श्राद्ध

13 अक्टूबर 2023- शुक्रवार- चतुर्दशी श्राद्ध

14 अक्टूबर 2023- शनिवार- सर्व पितृ अमावस्या

यह भी पढ़ें- Anant Chaturdashi 2023: आज है अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु को लगाएं इन व्यंजनों का भोग

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News