पूर्णिमा प्रत्येक माह आने वाला बहुत खास उत्सव हैं, एक क्लिक में जानें ये बात
- पूर्णिमा प्रत्येक माह के अंतिम दिन आने वाले मासिक उत्सव होता है।
- एक साल में 12 पूर्णिमा तिथियां आती हैं।
;
हिन्दू सनातन धर्म में, प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि के दिन कोई न कोई पर्व-व्रत अथवा त्योहार जरुर मनाया जाता हैं। पूर्णिमा प्रत्येक माह के अंतिम दिन आने वाले मासिक उत्सव होता है और वहीं साल में 12 पूर्णिमा, तथा तीसरे साल अधिक मास होने की स्थिति मे उस साल 13 बार भी पूर्णिमा हो सकती है। पूर्णिमा को पूने, पूरणमासी, पूनम आदि कई अन्य नाम से भी जाना जाता है। वहीं पूर्णिमा की इन्हीं मासिक तिथियों मे, कुछ लोकप्रिय एवं महत्वपूर्ण पर्व पूर्णिमा तिथि के दिन आते हैं, जिनमें हनुमान जन्मोत्सव, बुद्ध पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, कोजागरी लक्ष्मी पूजा, टेसू पूने, वाल्मीकि जयंती, रक्षाबन्धन, श्रीभैरव जयंती, देव दिवाली एवं अन्नपूर्णा जयंती, दत्त जयंती आदि शामिल हैं। हिन्दू सनातन धर्म का सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय रंगों वाला त्यौहार होली भी फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन ही मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें : Sawan 2021 : जानें, सावन मास में किस कामना की पूर्ति के लिए किससे करें शिव का अभिषेक और पाएं मनोवांछित फल
पूर्णिमा के दिन हिन्दू सनातनी लोग व्रत-उपवास, गंगा स्नान तथा श्रीसत्यनारायण स्वामी जी की कथा का पाठ करते हैं। हिन्दु पञ्चांग एवं खगोलीय स्थिति के अनुसार, चंद्रमा 28 दिनों में पृथ्वी का एक चक्कर पूर्ण करता है। 15 दिनों के उपरांत चंद्रमा पृथ्वी के एक छोर से दूसरे छोर पर होता है। जब चंद्रमा भारतवर्ष की ओर होता है, तब उसे पूर्ण अवस्था मे देखा जाता है। जब चंद्रमा पूर्ण स्वरूप से भारतवर्ष मे दिखाई देता, उस दिन को ही पूर्णिमा का दिन कहा जाता है। और यह घटना (पूर्णिमा) प्रत्येक स्थान अथवा देश के लिए चंद्रमा की स्थिति के अनुसार अलग-अलग समय पर हो सकती है।
साल की सभी प्रसिद्ध पूर्णिमा तिथि
चैत्र पूर्णिमा - श्री हनुमान जन्मोत्सव
वैशाख पूर्णिमा - बुद्ध पूर्णिमा
ज्येष्ठ पूर्णिमा -
आषाढ़ पूर्णिमा - गुरू पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा
श्रावण पूर्णिमा - रक्षाबन्धन
भाद्रपद पूर्णिमा
आश्विन पूर्णिमा - शरद पूर्णिमा, कोजागरी लक्ष्मी पूजा, टेसू पूनै, वाल्मीकि जयंती
कार्तिक पूर्णिमा - देव दिवाली, पुष्कर मेला, गुरुनानक जयंती
मार्गशीर्ष पूर्णिमा - अन्नपूर्णा जंयती, दत्त जयन्ती
पौष पूर्णिमा
माघ पूर्णिमा - संत रविदास जयंती, श्री ललित जयंती, श्री भैरव जयंती
फाल्गुन पूर्णिमा - होली
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)