राहु-केतु गोचर 2023: इन 3 राशियों पर शुरू होगा संकट

राहु-केतु गोचर 2023: राहु-केतु को उदासीन स्वभाव का ग्रह माना जाता है। यदि राहु-केतु किसी से नाराज हो जाएं, तो उनके जीवन के सारे सुख पल भर में ही समाप्त हो जाते हैं।;

Update: 2023-04-19 03:33 GMT

Rahu Ketu Gochar 2023: ज्योतिष में ग्रहों का अपना अपना महत्व है और प्रभाव है। राहु-केतु (Rahu Ketu) को उदासीन स्वभाव का ग्रह माना जाता है। यदि राहु-केतु किसी से नाराज हो जाएं, तो उनके जीवन के सारे सुख पल भर में ही समाप्त हो जाते हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों को अशुभ और पापी ग्रह भी कहा जाता है। राहु-केतु जब भी राशि (Zodiac Signs) बदलते हैं। तो लोगों के जीवन में उथल-पुथल मचा देते हैं। गोचर के कारण कई राशियों का जीवन नर्क बन जाता है। फिलहाल, दोनों ग्रह मेष राशि में परिक्रमा कर रहे हैं। ऐसे में 3 राशि के लोगों के जीवन में भूचाल आ जाएगा। इसके बाद 30 अक्टूबर 2023 को कन्या राशि में गोचर करेंगे। 12 बजकर 03 मिनट पर गोचर करेंगे।

ये भी पढ़ें - Surya Grahan 2023 Date: अप्रैल में है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें डेट-टाइम और इसका कैसा रहेगा प्रभाव

1. राहु-केतु के राशि परिवर्तन के कारण मेष राशि के जातकों को पैसों की चिंता करनी होगी। व्यापार में हानि उठानी पड़ेगी। परिवार में किसी के साथ दुर्घटना हो सकती है। किए गए निवेश में हानि हो सकती है। घरेलू कलह मन की शांति भंग कर सकती है।

2. राहु-केतु गोचर के कारण वृषभ राशि के लोगों पर भी बड़ा संकट आ रहा है। इस गोचर से घर में अशांति का वातावरण रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है। पत्नी से अनबन रहेगी। थोड़ा संभल कर चलें।

3. केतु 30 अक्टूबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इससे इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कई कामों में इन्हें नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में असहमति हो सकती है। उधार लिया हुआ पैसा डूब सकता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को भी थोड़ा संभलकर रहें।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News