Gochar 2022: 'राहु' का नक्षत्र परिवर्तन इन राशि वालों की चमका सकता है किस्मत
Gochar 2022: राहु को ज्योतिष शास्त्र में पाप ग्रह माना गया है। राहु अभी मेष राशि में विराजमान है, जोकि मंगल की राशि मानी जाती है। मेष राशि में राहु के साथ शुक्र भी मौजूद हैं। माना जाता है कि, राहु और शुक्र की मित्रता है, इसीलिए इनकी युति लाभकारी मानी जाती है।;
Gochar 2022: राहु को ज्योतिष शास्त्र में पाप ग्रह माना गया है। राहु अभी मेष राशि में विराजमान है, जोकि मंगल की राशि मानी जाती है। मेष राशि में राहु के साथ शुक्र भी मौजूद हैं। माना जाता है कि, राहु और शुक्र की मित्रता है, इसीलिए इनकी युति लाभकारी मानी जाती है। वहीं अब राहु कृत्तिका नक्षत्र से निकलकर भरणी नक्षत्र में आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं, राहु के भरणी नक्षत्र में आने का क्या फल होगा।
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: मनी प्लांट का पौधा भूलकर भी ना करें गिफ्ट, वरना...
राहु अभी कृत्तिका नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। जिन्हें सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। राहु इस नक्षत्र में बीते वर्ष से हैं।
05 अक्टूबर 2021 को राहु कृत्तिका नक्षत्र में आए थे और अब 09 महीने बाद राहु इस नक्षत्र से अपनी यात्रा को पूर्ण कर भरणी नक्षत्र में आ रहे हैं।
पंचांग के अनुसार, 14 जून 2022, दिन मंगलवार सुबह 08:15 बजे से राहु का भरणी नक्षत्र में प्रवेश होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भरणी नक्षत्र का स्वामी ग्रह शुक्र है और देवता यम है। ये आकाश मंडल का दूसरा नक्षत्र है। वहीं भरणी का अर्थ धारक होता है। राहु का नक्षत्र परिवर्तन होने से कई राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है।
मेष राशि
राहु का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। वहीं खास बात ये है कि, मेष राशि में शुक्रग्रह भी बैठे हुए हैं। इस राशि में राहु और शुक्र की युति विशेष फल देने वाली है। परन्तु संबंधों के मामले में सावधान रहना होगा। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं और वो आपकी राशि में विराजमान हैं। इसीलिए इसका फल कुछ मामलों में लाभकारी हो सकता है। परन्तु आपको गलत कामों को करने से बचना होगा। पैतृक संपत्ति, रुका हुआ धन आदि प्राप्त हो सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। वहीं राहु और शुक्र की भी मित्रता है। यहीं राहु अपने मित्र के नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इसीलिए नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए धन के मामले में मिलाजुला रहेगा। परन्तु अच्छा अवसर, अवसरों में वृद्धि करेगा। इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए आपको तैयार रहना होगा।
तुला राशि
राहु का भरणी नक्षत्र में प्रवेश आपको धन के मामले में प्रभावित करेगा। लग्जरी लाइफ में वृद्धि होगी। महंगी चीजें भी खरीद सकेंगे। खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। परन्तु सेहत पर ध्यान देना होगा, इस मामले में लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)