Raksha Bandhan 2020 In India: रक्षाबंधन पर भाई को बांधे उनकी राशि के अनुसार राखी और बढ़ाएं उनकी सुख और समृद्धि

Raksha Bandhan 2020 In India : रक्षाबंधन का त्योहार (Raksha Bandhan Festival) भाई बहन का त्योहार माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेते हैं। लेकिन यदि आप अपने भाई को उनकी राशि के अनुसार राखी बांधती हैं तो न केवल उनके जीवन की परेशानियां समाप्त होगी बल्कि उन्हें जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति भी होगी तो चलिए जानते हैं रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर राशि के अनुसार भाई को कौन सी राखी बांधे।;

Update: 2020-07-21 11:34 GMT

Raksha Bandhan 2020 In India: रक्षाबंधन 3 अगस्त 2020 (Raksha Bandhan 3 August 2020) को मनाया जाएगा। यह दिन भाई और बहन के अटूट प्रेम को समर्पित होता है। इस दिन बहने अगर अपने भाई को उनकी राशि के अनुसार राखी (Rakhi) बांधती है तो न केवल उनके भाई को बल्कि उन्हें भी इसका लाभ प्राप्त होगा।

रक्षाबंधन पर भाई को राशि के अनुसार राखी (Raksha Bandhan Per Bhai Ko Rashi Ke Anusar Rakhi)

मेष राशि- .यदि आपका भाई मेष राशि का है तो आपको उन्हें लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए आप चाहें तो उन्हें पीले रंग की राखी भी बांध सकती है।

वृषभ राशि - अगर आपके भाई की राशि वृषभ है तो आप उन्हें नीले रंग की राखी बांध सकती है। इसके अलावा आप उन्हें हरे रंग की राखी भी बांध सकती हैं।

मिथुन राशि - मिथुन राशि के भाईयों को उनकी बहनें हरे रंग की राखी बांध सकती हैं आप चाहें तो उन्हें हल्के नीले रंग की राखी भी बांध सकती है।

कर्क राशि - यदि आपके भाई की राशि कर्क है तो आप उन्हें सफेद रंग की राखी बांध सकती है और अगर आप चाहें तो पीले रंग की राखी भी बांध सकती हैं।

सिंह राशि - अगर आपके भाई की राशि सिंह है तो आप उन्हें नारंगी रंग की राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा आप उन्हें गोल्डन कलर की राखी भी बांध सकती हैं।

कन्या राशि - जिन बहनों के भाईयों की राशि कन्या है वह बहने अपने भाई को हरे रंग की राखी बांध सकती हैं आप चाहें तो अपने भाई को सफेद रंग की राखी भी बांध सकती हैं।

तुला राशि - तुला राशि के जातको को उनकी बहनें हल्के नीले रंग की राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को क्रीम कलर की राखी भी बांध सकती हैं।

वृश्चिक राशि - यदि आपके भाई की राशि वृश्चिक है तो आप उन्हें लाल रंग की राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को गुलाबी रंग की राखी भी बांध सकती हैं।

धनु राशि - अगर आपके भाई की राशि धनु है तो आप उन्हें चंदन की राखी बांध सकती है। इसके अलावा आप उन्हें पीले रंग की राखी भी बांध सकती हैं।

मकर राशि - मकर राशि के जातको को उनकी बहनें गहरे नीले रंग की राखी बांध सकती हैं।इसके अलावा आप अपने भाई को हरे रंग की राखी भी बांध सकती हैं।

कुंभ राशि - इस राशि के जातको को उनकी बहनें रुद्राक्ष जड़ी हुई राखी बांधे तो उनके लिए ज्यादा शुभ होगा। इसके अलावा आप उन्हें पीले रंग की राखी भी बांध सकती हैं।

मीन राशि - आपके भाई की राशि अगर मीन है तो आप उन्हें पीले रंग की राखी बांधती है तो उनके लिए काफी शुभ होगा। इसके अलावा आप उन्हें सुनहरे रंग की राखी भी बांध सकती हैं।  

Tags:    

Similar News