Rakshabandhan 2020: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Rakshabandhan 2020: रक्षाबंधन का त्यौहार सावन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। और यह सावन माह का अंतिम दिन होता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। यह भाई बहन के प्यार का त्यौहार है। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ-साथ भाईयों से अपनी रक्षा का वचन भी मांगती हैं। और इस दौरान अपने भाईयों को मिठाई आदि खिलातीं हैं।;

Update: 2020-07-16 07:16 GMT

रक्षाबंधन का त्यौहार सावन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। और यह सावन माह का अंतिम दिन होता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। यह भाई बहन के प्यार का त्यौहार है। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ-साथ भाईयों से अपनी रक्षा का वचन भी मांगती हैं। और इस दौरान अपने भाईयों को मिठाई आदि खिलातीं हैं।

इस त्यौहार को मनाने के पीछे कई कथाएं प्रचलित हैं। यदि त्यौहार की शुरूआत के बारे में देखें तो यह भाई-बहन का त्यौहार नहीं बल्कि विजय प्राप्ति के किया गया रक्षा बंधन का त्यौहार है। भविष्य पुराण के अनुसार जो कथा मिलती है वह इस प्रकार है।

प्राचीन कथा

प्राचीन समय में देवताओं और राक्षसों में लगातार 12 साल तक युद्ध होता रहा। जिसके बाद राक्षसों ने देवताओं का हरा दिया। और स्वर्ग समेत तीनों लोकों को अपने अधीन कर लिया। राक्षसों से हारने के बाद देवराज इंद्र देवताओं के गुरु बृहस्पति के पास के गए और सलाह मांगी। गुरु बृहस्पति ने इंद्र को मंत्रोच्चारण के साथ रक्षा विधान करने को कहा। सावन माह की पूर्णिमा के दिन गुरू बृहस्पति ने रक्षा विधान संस्कार आरंभ किया। इस रक्षा विधान के दौरान मंत्रोच्चारण से रक्षा पोटली को मजबूत किया गया। पूजन के बाद इस पोटली को देवराज इंद्र की पत्नी शचि को दे दिया। इंद्र की पत्नी जिन्हें इंद्राणी भी कहा जाता है उन्होंने इस रक्षा पोटली को देवराज इंद्र के दाहिने हाथ पर बांधा। ऐसा बताया जाता है कि इस रक्षा पोटली की ताकत से ही देवराज इंद्र राक्षसों को हराने में कामयाब हुए। और अपना खोया स्वर्ग लोक फिर से प्राप्त किया।

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक

वर्तमान समय में यह त्यौहार बहन-भाई के प्यार का प्रतीक बन चुका है। या ऐसा कहा जा सकता है कि यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और गहरा करने वाला त्यौहार है। एक ओर भाई अपनी बहन के प्रति अपने दायित्व निभाने का वचन बहन को देता है, तो दूसरी ओर बहन भी भाई की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर और रक्षा सूत्र भाई की कलाई में बांधती है। इस दिन भाई की कलाई पर जो राखी बहन बांधती है वह सिर्फ रेशम की डोर या धागा मात्र नहीं होती बल्कि वह बहन-भाई के अटूट और पवित्र प्रेम का बंधन और रक्षा पोटली जैसी शक्ति भी उस साधारण से नजर आने वाले धागे में समहित होती है।

रक्षा बंधन त्यौहार तिथि व मुहूर्त

रक्षा बंधन का त्यौहार तीन अगस्त 2020 को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 9:28 बजे से रात 21:14 बजे तक है। लेकिन राखी बांधने के दोपहर 13:46 बजे से शाम 16:26 तक सबसे अधिक उपयुक्त समय है। इस दौरान प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 19:06 बजे से रात 21:14 बजे तक है। तथा पूर्णिमा तिथि का आरंभ दो अगस्त को रात्रि 21:28 बजे से होगा। और पूर्णिमा तिथि का समापन तीन अगस्त की रात्रि को 21:27 बजे होगा।

बहनों को दें गिफ्ट

रक्षा बंधन के दिन भाई अपनी बहनों को भी कई प्रकार के गिफ्ट देते हैं। जिनमें आभुषण, कपड़े या अन्य वस्तुएं शामिल होती हैं। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि भाई द्वारा अपनी बहनों को समय-समय पर गिफ्ट आदि देते रहना चाहिए। 

Tags:    

Similar News