Ram Mandir: युवराज के रूप में यहां विराजमान होंगे रामलला, जानें कब होंगे स्थापित
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार होने वाला है। इसके बाद यहां रामलला के युवराज वाली प्रतिमा विराजमान की जाएगी। यह बात श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने कही है। पढ़ें पूरी खबर...;
Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होने वाला है। अब यहां पर भगवान राम के बालरुप की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। बता दें कि भगवान राम की पूजा 5 वर्षीय बालक के रूप में होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, यहां भगवान राम युवराज के रूप में विराजमान होंगे। इसके साथ ही रामलला की भव्य अचल प्रतिमा का निर्माण हो रहा है।
12 से 24 जनवरी के बीच विराजमान होंगे रामलला: चंपत राय
बता दें कि भगवान राम के 5 वर्षीय बाल स्वरूप प्रतिमा का निर्माण जोर-शोर से किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने काफी महत्वपूर्ण बात बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगले साल 12 जनवरी से 24 जनवरी के बीच मंदिर में रामलला विराजमान हो जाएंगे। मंदिर का निर्माण कार्य भी काफी तेजी से चल रहा है।
ये भी पढ़ें... इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब दिखेगा
रामलला की पूजा युवराज के तौर पर होगी: चंपत राय
इसके अलावा चंपत राय ने कहा है कि अयोध्या में रामलला की पूजा युवराज के तौर पर पर करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही चंपत राय ने एक मंत्र पढ़ते हुए कहा है कि भगवान राम के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त देखने की किसी को जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम की प्रतिमा युवराज वाली बनाई जा रही है। इस पर काफी तेजी से काम चल रहा है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।