Ram Navami 2022: राम नवमी पर आज चूक ना जाएं बस कर लें ये काम, होगा बहुत लाभ

Ram Navami 2022: राम नवमी का त्योहार आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पौराणिक धर्मग्रंथों के मुताबिक, त्रेता युग में चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के घर में हुआ था। इसीलिए तभी से चैत्र शुक्ल नवमी तिथि के दिन रामनवमी का पर्व मनाया जाता है।;

Update: 2022-04-10 02:51 GMT

Ram Navami 2022: राम नवमी का त्योहार आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पौराणिक धर्मग्रंथों के मुताबिक, त्रेता युग में चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के घर में हुआ था। इसीलिए तभी से चैत्र शुक्ल नवमी तिथि के दिन रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो राम नवमी के दिन कई उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और आपको श्रीराम का आशीर्वाद मिल सकता है। तो आइए जानते हैं राम नवमी के उपायों के बारे में...

ये भी पढ़ें: Ram Navami 2022: राम नवमी पर करें ये काम और फिर देंखे वैवाहिक जीवन में चमत्कार

मान्यता है कि, प्रभु श्रीराम का जन्म चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन दोपहर के दौरान कर्क लग्न में हुआ था। कहा जाता है कि, श्रीराम के जन्म के समय चन्द्रमा पुनर्वसु नक्षत्र में था और सूर्य मेष राशि में गोचर कर रहे थे। रामनवमी के दिन तिल, जौ और गुग्गुल से हवन करने की मान्यता है। कहा जाता है कि, राम नवमी के दिन घर में हवन और धूप आदि करने से आपके घर के अंदर किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती है और घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है।

राम यंत्र घर में करें स्थापित

रामनवमी के दिन राम यंत्र को अपने घर के पूजास्थल पर स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में अनेक प्रकार के चमत्कार होते हैं और आपके घर से बुरी शक्तियां दूर हो जाती हैं।

राम यंत्र और मंत्र के लाभ

राम यंत्र और भगवान राम के मंत्रों से जीवन में अनेक लाभ और चमत्कार देखने को मिलते हैं।

वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाने का मंत्र

अगर आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण का भाव नहीं है और आप दोनों के बीच प्रतिदिन क्लेश होता है तथा आप अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशहाली चाहते हैं, तो आज आप राम यंत्र सामने रखकर उनके मंत्र का 108 बार जप करें।

मंत्र

ह्रीं रामाय नमः

विद्या लाभ का मंत्र

अगर आप विद्या अध्ययन में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं तो राम यंत्र के सामने बैठकर उनके मंत्र का एक माला जाप करें।

मंत्र

ऐं रामाय नमः।

बिजनेस में प्रगति का मंत्र

कारोबार बढ़ाने और नौकरी में उन्नति के लिए आज के दिन श्रीराम का ध्यान करते हुए उनके विशेष मंत्र का जप करें।

मंत्र

क्लीं रामाय नमः।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने का मंत्र

अगर आप अपनी इनकम बढ़ाना चाहते हैं, तो आज राम यंत्र सामने रखकर और भगवान राम का ध्यान करते हुए उनके मंत्र इस मंत्र का एक माला जप करें।

मंत्र

श्रीं रामाय नमः।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News