Ratana Jyotish: काला हकीक के ये फायदे जानकर हैरान हो सकते हैं आप, एक क्लिक में जानें इसके बेनीफिट
Ratana Jyotish: रत्न ज्योतिष में मनुष्य की भाग्य में वृद्धि के लिए कई प्रकार के रत्न बताए गए हैं। वहीं अगर इन रत्नों को शुभ मुहूर्त में और अपनी राशि के अनुसार, विधि पूर्वक धारण किया जाए तो जातक को इसके बहुत सारे लाभ तो मिलते ही हैं। साथ ही सभी ग्रह भी आपके अनुकूल हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं एक ऐसे ही रत्न काला हकीक के बारे में...;
Ratana Jyotish: रत्न ज्योतिष में मनुष्य की भाग्य में वृद्धि के लिए कई प्रकार के रत्न बताए गए हैं। वहीं अगर इन रत्नों को शुभ मुहूर्त में और अपनी राशि के अनुसार, विधि पूर्वक धारण किया जाए तो जातक को इसके बहुत सारे लाभ तो मिलते ही हैं। साथ ही सभी ग्रह भी आपके अनुकूल हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं एक ऐसे ही रत्न काला हकीक के बारे में...
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: शीघ्र विवाह एवं दांपत्य सुख पाने के लिए कर लें ये काम, होगा चट मंगनी पट ब्याह
- हकीक की माला का जप करने से भगवान शनि प्रसन्न हो जाते हैं।
- काला हकीक माला या पत्थर धारण करने से कर्ज दूर होता है। और आर्थिक तंगी से निजात मिलता है।
- जिस व्यक्ति का व्यापार घाटे में चल रहा हो। व्यापार नहीं चल पा रहा हो। या व्यापार बिजनेस में कोई भी समस्या आ रही हो तो काला हकीक धारण करने से यह सभी समस्याएं दूर हो जाती है।
- हकीक को धारण करने से सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं और किसी भी प्रकार का संकट नहीं रहता और शनि, राहु एवं केतु के दोष दूर हो जाते हैं।
- हकीक को घर में या पास में रखने से सौभाग्य की वृद्धि होती है अर्थात भाग्योदय होता है।
- जिसके पास असली हकीक होता है, वह कभी गरीब नहीं रहता और दरिद्रता का नाश हो जाता है।
- हकीक की माला फेरने के साथ यदि हनुमानजी के किसी मंत्र का जप किया जाए, तो यह बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होता है।
- काला हकीक रत्न धारण करने से एक्सीडेंट , चोट , रोग एवं भय का नाश होता है।
- काला हकीक रत्न धारण करने से या माला धारण करने से इंसान का सोया भाग्य जग जाता है।
- काला हकीक माला या रत्न धारण करने से कालसर्प दोष,पित्र दोष, प्रेत दोष, विष दोष में आराम मिलता है और दोष नष्ट होने लगते हैं।
- काला हकीक धारण करने से इंसान, व्यापार, बच्चे, नकारात्मक उर्जा एवं नजर दोष से बचे रहते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)