Ratana Jyotish: लोकप्रियता और कॉन्फिडेंस में वृद्धि करता है ये रत्न, जानें इसे कौन सी राशि के लोग कर सकते हैं धारण

Ratana Jyotish:ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य का संबंध आत्मविश्वास और लोकप्रियता से भी है। वहीं माणिक्य को सूर्य का रत्न माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर है या फिर उसे शुभ फल प्रदान नहीं कर रहा है, तो इस रत्न को धारण करने की सलाह दी जाती है। तो आइए जानते हैं इस करामाती रत्न के बारे में...;

Update: 2022-05-17 07:43 GMT

Ratana Jyotish:ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य का संबंध आत्मविश्वास और लोकप्रियता से भी है। वहीं माणिक्य को सूर्य का रत्न माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर है या फिर उसे शुभ फल प्रदान नहीं कर रहा है, तो इस रत्न को धारण करने की सलाह दी जाती है। तो आइए जानते हैं इस करामाती रत्न के बारे में...

ये भी पढ़ें: Ratana Jyotish: ये लोग करें पुखराज रत्न धारण, फिर देखें चमत्कार

ज्योतिष शास्त्र मे माणिक्य को श्रेष्ठ रत्न माना जाता है। माणिक्य हल्का लाल या फिर गुलाबी रंग का होता है। यह रत्न मूल्यवान होता है, इसका उपयोग ज्वैलरी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। माणिक्य को रत्नों का राजा भी कहा गया है।

सिंह राशि में जन्में लोगों का राशि रत्न माणिक्य बताया गया है। माना जाता है कि, माणिक्य एक ऐसा रत्न है जिसमें पॉजेटिव एनर्जी कुछ अधिक पायी जाती है। इसको धारण करने के पश्चात तेजी से संचार जैसा अनुभव होने लगता है। आपको एक सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होना शुरू हो जाता है। रूबी को सौभाग्य की प्राप्ति देने वाला रत्न माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में सिंह और धनु राशि वालों के लिए माणिक्य रत्न बहुत लाभकारी माना जाता है। मेष, मकर राशि में जन्में लोगों के लिए माणिक्य मानसिक शक्ति का संचार करता है। इनके लिए यह रत्न लेनदेन की क्षमता बढ़ाने वाला होता है। साथ ही मानसिक रूप से राजा जैसी भावना भी इनमें उत्पन्न होती है।

सिंह लग्न और सिंह राशि वालों के लिए भी यह रत्न सर्वाधिक लाभकारी रत्न माना जाता है। माणिक्य को धारण करने के बाद आत्मिक, शारीरिक और मानसिक तनाव दूर होता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें। 

Tags:    

Similar News