Raveevaar Ke Upaay: भूलकर भी न करें रविवार को ये 7 काम, वरना होगा भारी नुकसान
Raveevaar Ke Upaay: रविवार को सूर्य देव को भगवान के रूप में पूजा जाता है। इस दिन पूजा करने के खास नियम बनाए गए है जिसको मात्र करने से व्यक्ति के जीवन में खुशिया भर जाती है। इस दिन ये भूलकर भी काम नहीं करना चाहिए। तो आइए जानते हैं क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए।;
Raveevaar Ke Upaay: सनातन धर्म में सूर्य को भगवान की उपाधि दी जाती है। उनकी पूजा के लिए एक विशेष दिन भी निर्धारित किया गया है। अगर शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो सूर्यदेव को जल देना लाभदायक माना जाता है। रविवार का दिन मुख्य रूप सूर्यदेव का दिन है। इस मुख्य दिन पर लोग विभिन्न तरीके की पूजा एवं उपासना करते हैं। रविवार के दिन कुछ खास उपाय करने से मनुष्य की सारी समस्याएं दूर हो जाती है।
रविवार का दिन खास तौर पर भगवान सूर्य का होता है। इस दिन लोग अलग-अलग तरह से सूर्य देव की उपासना करते हैं। इस दिन कुछ लोग सूर्य भगवान को जल चढ़ाते हैं तो वहीं कुछ लोग इस दिन व्रत रखते हैं। इसके साथ ही कुछ लोग तो सूर्य देव की अनुष्ठान भी करते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, रविवार के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं जो खास तौर पर नहीं करनी चाहिए। इस दिन ये 7 काम करने से आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, तो आइए जानते हैं रविवार के वो कौन से 7 काम है जो भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
रविवार के दिन भूलकर भी न करें ये 7 काम
1. रविवार के दिन लोगों को भूलकर भी पश्चिम और उत्तर-पश्चिमी दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि रविवार के दिन पश्चिम दिशा में शूल रहता है। जो आप पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। अगर इस दिन यात्रा करना आपको बेहद जरूरी है तो रविवार के दिन दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकले आपका यात्रा शुभ होगी।
2. मान्यता के अनुसार, रविवार के दिन सूर्य से संबंधित धातु जैसे तांबा आदि नहीं बेचना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन से सूर्य कमजोर हो सकता है।
3. रविवार के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। साथ ही इस दिन काले, नीले, कत्थई और भूरा रंग के कपड़े पहनना भी शुभ नहीं माना जाता। इसलिए ऐसे रंग के कपड़े पहनने से बचें।
4. ज्योतिष के अनुसार रविवार के दिन नमक नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपके कार्यक्षेत्र में बाधा के साथ ही साथ स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इस दिन खास तौर पर सूर्यास्त के बाद नमक भूलकर भी न खाए।
5. मान्यता है कि रविवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन पर गहरा संकट आ सकता है।
6. इस दिन बाल काटने से भी बचना चाहिए। क्योंकि इस दिन बाल काटने से सूर्य का प्रभाव व्यक्ति के ऊपर कम हो जाता है।
7. रविवार के दिन खास कर के शनि ग्रह से संबंधित पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन तेल से मालिश भी नहीं करनी चाहिए।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।