Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन करें ये उपाय, धन की नहीं होगी कमी
Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन भगवान भास्कर यानी सूर्य देव को समर्पित है। सूर्य नव ग्रहों के राजा हैं। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की करने से जीवन से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइये हम जानते हैं कि वे कौन सा उपाय है, जिसको करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।;
Ravivar Ke Upay: हिन्दू धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवता को समर्पित किया गया है। इसी में से एक रविवार का दिन भी शामिल है। इस रविवार के दिन भगवान भास्कर यानी सूर्य देव को समर्पित है। सूर्य नव ग्रहों के राजा हैं। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाए तो जीवन से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही सूर्य भगवान को नियमित रूप से जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलती है। आइये हम जानते हैं कि वे कौन सा उपाय है, जिसको करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
पैसों से जुड़ी समस्या के लिए करें ये उपाय
धन में वृद्धि के लिए रविवार के रात के समय अपने सिरहाने में एक ग्लास दूध रखना चाहिए। इसके बाद उस दूध को अगले दिन यानी सोमवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद किसी बबूल के पेड़ पर अर्पित कर दें। ऐसा करने से जीवन में कभी भी पैसों की दिक्कत नहीं आती है। घर-परिवार में आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है। इसके अलावा, बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें... मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय, घर से हटा दें ये चीजें
रविवार को लगाएं माथे पर चंदन
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो रविवार के दिन किसी आवश्यक काम के लिए घर से बाहर जाते समय अपने माथे पर चंदन का तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से घर की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही बाहर के कामों में भी तरक्की मिलती है। इसके अलावा, रविवार के दिन किसी जरूरतमंदों को लाल रंग के चीजों को दान करें। इससे धन की परेशानियां से छुटकारा मिल सकती है। इन उपाय को करने से भगवान सूर्य देव की कृपा बनी रहती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।